फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wildlife week from one, events will be held in Doon Zoo

वन्यजीव सप्ताह एक से, दून चिड़ियाघर में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

Thu, 30 Sep 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wildlife week from one, events will be held in Doon Zoo
देहरादून। वन्यजीवों के प्रति जागरूकता के लिए एक अक्तूबर से वन्यजीव सप्ताह का आयोजन होगा। वन्यजीव सप्ताह के दौरान दूर चिड़ियाघर में फेस पेंटिंग, चित्रकला, मेहंदी, स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा॥
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक व दून चिड़ियाघर के निदेशक पीके पात्रो ने बताया कि एक अक्तूबर को विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली जाएगी। दून चिड़ियाघर में ब्रजमोहन शर्मा द्वारा बच्चों के लिए मैजिक शो और पपेट शो का भी आयोजन किया जाएगा। दो अक्तूबर को तितली ट्रस्ट की ओर से तितली, लेपर्ड पर फिल्म दिखाने के साथ ही सांप विशेषज्ञ सांपों से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगे। तीन को फेस पेंटिंग, चार को चित्रकला, छह को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सात अक्तूबर को पक्षियों और वन्यजीवों को गोद लेने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्लोगन, डिजिटल पेंटिंग और मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चे सुबह नौ से सांय चार बजे तक अपनी एंट्री जमा करा सकेंगे। स्लोगन प्रतियोगिता के लिए एक अक्तूबर, डिजिटल पेंटिंग के लिए दो व मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता के प्रतिभागी चार अक्तूबर को अपनी एंट्री जमा करा सकते हैं। एंट्री जमा कराते समय अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर भी दें। स्लोगन डिजिटल पेंटिंग और मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed