फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wildfire in uttarakhand 40 hectares forests damage

उत्तराखंडः तपिश बढ़ने के साथ भड़की आग, अब तक 40 हेक्टेयर जंगलों को नुकसान 

Tue, 30 Apr 2019 12:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 30 Apr 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
wildfire in uttarakhand 40 hectares forests damage
- फोटो : फाइल फोटो

तपिश बढ़ने के साथ जंगलों में भी आग भड़कने लगी है। कुमाऊं में फायर सीजन के बाद से करीब 40 हेक्टेयर जंगल को नुकसान हो चुका है। कई हेक्टेयर में पौधरोपण भी प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


रविवार की देर शाम रानीखेत तहसील के सुदूरवर्ती बबुरखोला के जंगल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आग आवासीय क्षेत्र में भी पहुंचने लगी थी जिस पर ग्रामीणों ने बमुश्किल काबू पाया। हालांकि, बाद में वन विभाग की टीम भी आग बुझाने पहुंच गई थी। आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


उधर,  सल्ट ब्लॉक के कालीगांव, जाललीखानी, कालीगांव, अटरिया समेत दर्जन भर गांवों के जंगलों में आग लग गई। कालीगांव के जंगल में आग से बीएसएनएल की ओएफसी लाइन जल गई, जिससे सोमवार को सल्ट के सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहा। रविवार रात से  लगी आग अभी भी बुझी नहीं है। अलबत्ता, आग बुझाने के वन रक्षकों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिकियासैंण में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पीछे के तरफ के जंगल में आग लग गई जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पाड़ीकोट होते हुए कन्या इंटर कॉलेज के पास तक फैल गई। कनालीछीना (पिथौरागढ़) ब्लॉक के गुड़ौली गांव के चीड़ के जंगलों में भी आग लग गई। आबादी की ओर बढ़ रही आग को गांव के युवाओं ने बुझाया। हालांकि इस आग से वन संपदा को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा।

चंपावत जिले में नेपाल सीमा से लगे तरकुली के जंगलों में आग लगने से करीब दो हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। वन दरोगा चतुर सिंह ने बताया कि  क्रू स्टेशन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। इधर, रानीबाग समेत अन्य क्षेत्रों के जंगलों में भी आग भड़की है। रानीखेत/मौलेखाल/कनालीछीना/चंपावत से इनपुट के साथ


प्रदेश में अब तक हो चुकी हैं आगजनी की 70 घटनाएं
विभागीय सूचनाओं के अनुसार प्रदेश में आग लगने की कुल 70 घटनाएं हो चुकी है। इसमें गढ़वाल और कुमाऊं में 32-32 और वन्यजीव क्षेत्र में छह घटनाएं हो चुकी है। इसमें कुमाऊं में करीब 40 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंच चुका है।  साथ ही करीब चार हेक्टेयर प्लांटेशन वाला क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed