{"_id":"58e1d3e84f1c1bc06e5b4923","slug":"wildfire-due-to-wind","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं से उत्तराखंड के जंगलों में भड़क रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं से उत्तराखंड के जंगलों में भड़क रही आग
ब्यूरो / अमर उजाला, आदिबदरी
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
जंगल की आग से डरे जंगली जानवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के आदिबदरी में रंडोली के सिविल वन क्षेत्र में शनिवार को लगी आग रविवार को और भड़क गई। तेज हवाओं के कारण आग भलसौं के जंगलों को होते हुए बेनीताल के नजदीक पहुंच गई, लेकिन वन विभाग के अधिकारी आग पर काबू नहीं पा सके।
विज्ञापन
भलसौं की प्रधान बैजंती देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर को अज्ञात कारणों से रंडोली के सिविल वन क्षेत्र में आग लग गई। शाम को चली तेज हवाओं से आग और विकराल हो गई। रंडोली के ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों और टायर ट्यूब से जैसे-तैसे आग बुझाई और आग को गोशालाओं तक आने से रोका।
विज्ञापन
हालांकि वन विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन आंधी के कारण आग की लपटें तेज हो र्गइं और कर्मचारी कुछ नहीं कर पाए। रविवार को भलसौं के सिविल वन क्षेत्र होते हुए आग बेनीताल के नजदीक रिजर्व फॉरेस्ट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चाकर ने कहा कि मानवीय भूल और विभागीय लापरवाही आग का कारण बन रही है। वन क्षेत्राधिकारी एनके नेगी ने बताया कि लगातार चल रही हवाएं आग पर नियंत्रण पाने के काम में बाधक बन रही हैं। इसके बाद भी कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं।