फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wild fire in uttarakhand forest

गर्मी शुरू नहीं हुई कि उत्तराखंड में धधकने लगे जंगल, बमुश्किल आग पर पाया काबू

Mon, 01 Apr 2019 11:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/ उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/ उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
wild fire in uttarakhand forest
अमर उजाला फाइल फोटो

गर्मी पड़नी शुरू नहीं हुई कि उत्तराखंड के जंगल धधकने शुरू हो गए हैं। उत्तरकाशी के नौगांव और हरिद्वार के बुग्गावाला में जंगलों की आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। उत्तरकाशी के नौगांव में प्रखंड के मुगरसंती रेंज में जंगल में आग लगने का ताजा मामला प्रकाश में आया है। जहां रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई। हालांकि वन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर आग को बेकाबू होने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी कन्हैया बेलवाल ने बताया कि मुगरसंती रेंज के खुशिया बीट क्षेत्र के जंगलों में आग लगी थी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम स्थानीय ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जहां आग फैलने तथा वन संपदा को नुकसान पहुंचने से पहले ही उसे बुझा दिया गया है। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हुई अच्छी बर्फबारी तथा वन विभाग द्वारा चलाए गए कंट्रोल बर्निंग अभियान के चलते फिलहाल खतरा कम ही है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आग लगने की घटना पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने तथा शरारती तत्वों पर नजर रखने की अपील की।

विज्ञापन

जंगल में लगी आग से वनों को नुकसान

हरिद्वार के बुग्गावाला में दौड़ बसी गांव के पास जंगल में आग लगने से जंगल में पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है, लेकिन तब तक काफी जंगल का हिस्सा जल गया।

रविवार दोपहर सामाजिक वानिकी के जंगल में दौड़ बसी गांव के पास अचानक आग लग गई। जंगल में घास फूस सूखा होने से आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देखकर आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

काफी देर के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक जंगल का काफी हिस्सा जल चुका था। वन विभाग के शाहमंसूर बीट चौकी प्रभारी दुष्यंत सैनी ने बताया है कि वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। लगभग दो बीघे में जंगल को नुकसान हुआ है। हालांकि इसमें पेड़ों को ज्यादा क्षति नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed