फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wild Elephant Attack on tractor trolley and bus in haridwar and ramnagar

आतंक: हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली तो रामनगर में बस के सामने आ गया हाथी, मचा हड़कंप

Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर/रामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर/रामनगर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Wild Elephant Attack on tractor trolley and bus in haridwar and ramnagar

उत्तराखंड के हरिद्वार और रामनगर में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे और रामनगर में अचानक एक बस के सामने हाईवे पर हाथी आ गया। हाथी को देख वहां अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन


वहीं, अचानक हाथी आने से एक ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल के अंदर घुस गई। चालक का पैर पेड़ और ट्रैक्टर के बीच फंस गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ को काटकर चालक को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह कृपाल सिंह बिष्ट निवासी रायवाला ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खनन सामग्री लेने गैंडीखाता जा रहा था। इस दौरान एक हाथी गंगा की ओर से तिरछे पुल पारकर हाईवे पर आ गया। चालक हाथी को देखकर घबरा गया और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सड़क के किनारे जंगल में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक का पैर ट्रैक्टर के पायदान और पेड़ के बीच में फस गया। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर चंडी चौकी इंचार्ज विजय सैलानी, वन दरोगा रविशंकर दुबे मौके पर पहुंचे और चालक को निकालने की कोशिश की।

लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। फायर बिग्रेड की टीम ने पेड़ को कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला। चंडी घाट चौकी इंचार्ज विजय सैलानी ने बताया कि चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

देघाट जा रही रोडवेज बस के आगे आया हाथी

रामनगर डिपो की बस के आगे बृहस्पतिवार तड़के हाथी आ गया और सड़क पर खड़ा हो गया। इससे बस में बैठी सवारियों की जान सांसत में आ गई। करीब आधा घंटा सड़क पर खड़े होने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया, तब जाकर बस गंतव्य को निकली।

पिछले चार-पांच दिनों से हाईवे पर हाथी आ रहा है। बुधवार को हाथी ने कैंटर पलटकर उसमें रखी शराब की पेटियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे धनगढ़ी नाले से कुछ दूरी पर मोहान के पास हाथी अचानक सड़क पर आ गया। तभी वहां से देघाट जा रही रोडवेज बस (यूके-07पीए-2920) पहुंची थी। हाथी के सड़क पर आने से चालक विनीत कुमार ने बस रोक कर बंद कर दी।

बस में करीब तीस सवारियां बैठी थी। चालक ने सवारियों को शांत रहने को कहा। हाथी एक बार बस के पास आया, लेकिन सूंघने के बाद वह सड़क से उतरकर जंगल में चला गया। रामनगर डिपो के केंद्र प्रभारी नवीन आर्या ने बताया कि देघाट जाने वाली बस के आगे हाथी आ गया था, जिस कारण बस आधा घंट रुकी रही। हालांकि हाथी ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed