Uttarakhand News: किस सांप का है जहर, अब डब्ल्यूआईआई जांच से चलेगा पता, आरोपी से किया बरामद
वन विभाग की टीम ने अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र चलाने वाले मुख्य आरोपी से जहर बरामद बरामद किया था। उसके पास से आठ डिब्बों में विष मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन महकमे ने रुड़की के ग्राम बिशनपुर में अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र चलाने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ने के साथ जहर बरामद किया है। यह विष कोबरा, वाइपर या किस सांप का है और कुल कितनी मात्रा है, इसका पता लगाने के लिए हरिद्वार वन प्रभाग भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों की मदद लेगा।
सितंबर के महीने में रुड़की में अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र पकड़ा गया था। इस दौरान मुख्य आरोपी व संचालक फरार होे गया था। इस केंद्र के संचालन को लेकर वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठा था। वन विभाग और पुलिस के संयुक्त प्रयास से मुख्य आरोपी नितिन त्यागी 19 अक्तूबर को हत्थे चढ़ गया था।
डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध का कहना है मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी हाल में पकड़ा गया है। उसके पास से आठ डिब्बों में विष मिला है, यह साक्ष्य भी है। इसकी मात्रा आदि का पता करने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान को भेजने का फैसला किया है। इस जांच से केस में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पेपर लीक मामले में CBI ने देर रात दर्ज किया मुकदमा...खालिद, सुमन, साबिया और हीना को बनाया आरोपी
बैंक के लेनदेन, फोन काल से पता करने की कोशिश
वन विभाग मुख्य आरोपी के बैंक से हुए ट्रांजेक्शन और फोन काल के जरिए भी उसके नेटवर्क का पता करने की कोशिश में जुटा है। आरोपी का किन-किन व्यक्तियों के संपर्क में रहा है।