फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife Murdered her Husband with her Lover and throw Dead body into ditch

प्रेमी को पाने में अडंगा बन रहा था पति तो दे डाली खौफनाक मौत, जांच में पुलिस के हाथ लगा सिर्फ कंकाल 

Wed, 03 Oct 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 03 Oct 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
Wife Murdered her Husband with her Lover and throw Dead body into ditch
पति की हत्या करने वाली पत्नी अपने प्रेमी के साथ

उत्तराखंड के चमोली जिले के पाणा गांव में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसके शव को खाई में फेंक दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने पटवारी चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन


महिला का सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को राजस्व पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पाणा गांव के राजस्व उपनिरीक्षक नीरज स्वरूप ने बताया कि 20 सितंबर को जोशीमठ निवासी गौर सिंह ने अपने भाई गुड्डू सिंह (32) पुत्र चंद्र सिंह की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। गौर सिंह ने बताया कि गुड्डू पाणा गांव में अपने ससुराल में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एक अक्टूबर को राजस्व पुलिस की टीम पाणा गांव पहुंची और मृतक की पत्नी तुलसी देवी (31) और परिजनों से पूछताछ की।

 

प्रेमी ने दबाया गला और पत्नी ने उसके पैर पकड़े, दम घुटने से हो गई मौत

पुलिस ने जब तुलसी देवी से गहनता से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। तुलसी ने पुलिस को बताया कि उसका गांव के ही खिलाफ सिंह के साथ सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जब पति को दोनों के बीच संबंध का पता चला तो दोनों ने उसे जान से मारने की योजना बनाई। तुलसी ने बताया कि 29 जुलाई की रात को जब गुड्डू अपने कमरे में सोया हुआ था तो खिलाफ सिंह कमरे में घुस और उसका गला दबाया। तुलसी ने उसके पैर पकड़े और दम घुटने से गुड्डू की मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने के लिए उन्होंने रात को ही गांव से करीब एक किलोमीटर दूर उसके शव को चट्टान से खाई में फेंक दिया।

राजस्व पुलिस की टीम ने तुलसी देवी की निशानदेही पर खाई में शव की खोज की तो वहां एक मानव पैर का कंकाल पड़ा मिला, जिसे जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। मंगलवार को राजस्व पुलिस ने तुलसी देवी और खिलाफ सिंह को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने 12 अक्टूबर तक उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया है।

राजस्व उपनिरीक्षक स्वरूप ने बताया कि तुलसी देवी का दस साल का बालक और छह साल की बेटी है। उसे राजस्व पुलिस ने गांव में उनके परिजनों के सुपुर्द किया। खिलाफ सिंह भी शादीशुदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed