फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife murder accused man arrested after 27 years

1991 में की थी पत्नी की हत्या, 2018 में गिरफ्तार हुआ आरोपी पति

Fri, 12 Oct 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 12 Oct 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
wife murder accused man arrested after 27 years
arrest - फोटो : demo

27 साल से फरार पत्नी के हत्यारोपी पूर्व फौजी को पुलिस ने कोल्हापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि यशवंत राजाराम गणेशाचार्य निवासी कठोरी थाना गोकुल शिरगांव जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र सेना की कुमाऊं एस्कॉट में धारचूला में तैनात था।
विज्ञापन


वर्ष 1991 में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारचूला थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सेना ने आरोपी यशवंत को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। न्यायालय में केस एवं अपील के दौरान यशवंत फरार हो गया। इस पर न्यायालय ने आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। आरोपी पर 2500 रुपये का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महाराष्ट्र में कई बार दबिशें दी गई

सीओ शेखर चंद्र सुयाल और विमल कुमार आचार्य के निर्देशन में फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में धारचूला के एसओ प्रताप सिंह नेगी, एसआई हेम तिवारी, हरजीत सिंह, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, बलवंत वल्दिया, अरविंद कुमार, राजकुमार, राजेंद्र ओली की टीम ने बाहरी राज्यों के संभावित स्थानों के साथ ही उसके मूल निवास महाराष्ट्र में भी कई बार दबिशें दी गई।

आखिरकार हत्यारोपी को कोल्हापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि महाराष्ट्र न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को पिथौरागढ़ लाया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 2500 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed