फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife Give birth a child and Husband abscond with girlfriend in roorkee

इधर पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, उधर पति प्रेमिका संग हो गया फरार, पकड़े जाने पर बोला...

Wed, 22 May 2019 06:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 May 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Wife Give birth a child and Husband abscond with girlfriend in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

शादीशुदा युवक जिस दिन अपने प्रेमिका को लेकर फरार हुआ, संयोग से उसी दिन युवक की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक व उसकी प्रेमिका को बरामद कर लिया और थाने ले आई।

विज्ञापन


युवक प्रेमिका के साथ ही रहने की जिद पर अड़ा है और उसकी पत्नी की शादी छोटे भाई से करा देने की बात कह रहा है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवक की करीब एक साल पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन


शादी से पहले ही युवक का कॉलोनी की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवक की पत्नी गर्भवती हो गई। करीब पांच दिन पूर्व युवक अपनी प्रेमिका लेकर फरार हो गया। इसी दिन युवक की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई तो परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान युवक के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस पांच दिन से दोनों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।

पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। जानकारी मिलते ही युवक की पत्नी कोतवाली पहुंची और पति व युवती को जमकर खरी खोटी सुनाई। इस बीच युवक प्रेमिका के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गया। परिजनों ने युवक को पत्नी और बच्चे के बारे में सोचने पर कहा तो युवक पत्नी की शादी छोटे भाई से कराने की बात कहने लगा।

इसे लेकर उसकी पत्नी विफर गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक के परिजन समझाने का प्रयास कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed