फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife Done Husband Brutal Murder with Lover in Extramarital Affair in Uttarakhand Udham Singh Nagar

बेरहम पत्नी: पति को लगा अवैध संबंधों का पता तो रास्ते से हटाया, प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक तरीके से ली जान

Mon, 07 Aug 2023 11:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Aug 2023 11:21 PM IST
सार

इसी साल फरवरी में दानिश सऊदी अरब चला गया। इस दौरान उसकी रूबीना से व्हाट्सएप पर बात होती रही। दानिश सऊदी अरब से लौटा तो उसने और रूबीना ने अहमद हसन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

विज्ञापन
Wife Done Husband Brutal Murder with Lover in Extramarital Affair in Uttarakhand Udham Singh Nagar
पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के बाजपुर में केशावाला में अहमद हसन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत नहीं हुई थी बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी की मदद से उसकी जान ली थी। पहले उसे नींद की गोलियां खिलाईं फिर तकिये ये मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सितंबर 2021 में अहमद हसन बहरीन गया था। वहां लौटने पर ससुराल के पास ही मकान बनाकर रहने लगा। उसने गांव में ही दवाखाना भी खोल लिया। इधर करीब आठ महीने पहले अहमद हसन की पत्नी रूबीना और रिश्ते के भाई दानिश का मेलजोल हो गया।
विज्ञापन


गौरीकुंड में लापता 20 लोगों की तलाश: चार दिन से मलबे में एक-एक चीज खंगाल रहे जवान, नहीं मिल रहा कोई 'निशान'
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। एसएसपी के अनुसार इसी साल फरवरी में दानिश सऊदी अरब चला गया। इस दौरान उसकी रूबीना से व्हाट्सएप पर बात होती रही। दानिश सऊदी अरब से लौटा तो उसने और रूबीना ने अहमद हसन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

ऐसे बनाई योजना

चार अगस्त को दानिश अहमद के घर आया। उसने रूबीना को नींद की गोलियां दीं। रूबीना ने रात में खाने में गोलियां मिलाकर अहमद को खिला दीं। नींद आने पर अहमद के हाथ चारपाई से बांध दिए। इसके बाद व्हाट्सएप से कॉल कर दानिश को बुलाया और दोनों ने तकिये से मुंह दबाकर अहमद की जान ले ली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पकड़ा गया झूठ

रूबीना ने पति की तबियत खराब होने पर दवा खाने की बात कही थी। मामला संदिग्ध होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई। अहमद का चचेरे भाई आसिम जब पुलिस को तहरीर देने जाने लगा तो रूबीना के परिजनों ने उसे रोककर धमकी दी। आसिम की तहरीर पर रूबीना, दानिश सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सऊदी अरब जाने की फिराक में था हत्यारोपी दानिश

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रूबीना का प्रेमी दानिश योजना के तहत सोमवार को सऊदी अरब की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जाने की फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे घर के बाहर दबोच लिया। दानिश के पास दो साल का वीजा भी है। उन्होंने कहा कि व्हाट्स एप पर हुई चैटिंग की जांच कराई जाएगी। एसएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है। 

यह सामान बरामद

हत्यारोपियों के पास घटना में प्रयुक्त तकिया, एक मोबाइल, 2070 रुपये से भरा पर्स, सऊदी अरब का पहचान पत्र कार्ड, एक दुपट्टा, एक प्लास्टिक की पुड़िया, घटना की प्लानिंग की चैटिंग का स्क्रीनशॉट बरामद हुई है।

टीम में ये शामिल रहे

हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई जीएस मेहता, एसआई प्रकाश चंद, एसआई देवेंद्र मनराल, एसआई विजय सिंह, एसआई कैलाश नगरकोटी, हिमांशु मठपाल, हरीश नेगी, अशोक कालाकोटी, कैलाश तोम्कयाल, अनुज त्यागी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed