फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife and husband fight in roorkee

सरे राह पत्नी ने पकड़ा पति का गिरेबान तो पति ने भी निकाल लिया जूता और फिर...

Tue, 29 Jan 2019 08:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 29 Jan 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
wife and husband fight in roorkee
husband wife Fight

नए पुल के पास सड़क पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने सरेराह एक-दूसरे को जूते-चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इससे वहां चौराहे पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कराया और दोनों को घर के लिए भेज दिया। इसके बाद जाकर चौराहे पर जाम खुल पाया।

विवाद बढ़ा तो पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नए पुल पर सोमवार करीब दोपहर एक बजे एक दंपति पैदल नेहरू स्टेडियम की तरफ जा रहा था।

जैसे ही दोनों पुल से कुछ दूर पहुंचे तो किसी बात पर दोनों में नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया।

इससे नाराज पत्नी ने पति का गिरेबान पकड़ लिया और उसके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। इस पर पति ने भी उस पर थप्पड़ बरसा दिए और बीच सड़क पर नीचे गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन सवार भी खड़े होकर तमाशा देखने लगे

साथ ही जूता निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर पत्नी ने भी अपनी चप्पल निकाली और पति की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी।

पति-पत्नी को बीच रास्ते झगड़ता देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वाहन सवार भी खड़े होकर तमाशा देखने लगे। इससे नए पुल पर जाम लग गया।

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पति-पत्नी में किसी तरह बीचबचाव कराया और उन्हें वहां से रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed