फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Whole family killed in car accident in devprayag during returning marriage

उत्तराखंड: शादी से लौटते समय खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की मौत

Sat, 13 Oct 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Sat, 13 Oct 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Whole family killed in car accident in devprayag during returning marriage

शुक्रवार रात उत्तराखंड के देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा हो गया है। लछमोली-हिसरियाखाल मार्ग पर शुक्रवार रात करीब दस बजे हुई कार दुर्घटना में एक युवा दंपति और उनके पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक त्यूणा गांव निवासी रमेश लाल (28 वर्ष), अपनी पत्नी और पुत्र के साथ चौरास से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी बगड्वालधार के पास उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


कार स्वयं रमेश लाल चला रहे थे। हादसे में रमेश लाल, उनकी पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दादा की मौत, दोनों पोते घायल

वहीं चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना में दादा की मौत हो गई और उनके दोनों पोते घायल हो गए। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच वर्षीय बालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार सुरेंद्र सिंह भंडारी ही चला रहे थे।

घटनाक्रम के मुताबिक थपलगांव निवासी सुरेंद्र सिंह भंडारी अपनी आल्टो कार से शुक्रवार दोपहर गौचर से थपलगांव जा रहे थे। उनके साथ उनके दोनों पोते भी कार में सवार थे। करीब पौने एक बजे वह सणगू गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर 10 मीटर नीचे सणगू-सारी मोटर मार्ग पर छत के बल जा गिरी।

हादसे में सुरेंद्र सिंह भंडारी (62) पुत्र नत्था सिंह भंडारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके दोनों पोते वंश (9) और शानू (5) पुत्र सत्येंद्र सिंह भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed