फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Next CM Rajnath Singh Decide After BJP Legislature Party Meeting Today

उत्तराखंड: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में

Mon, 21 Mar 2022 09:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Mar 2022 09:12 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand Next CM Rajnath Singh Decide After BJP Legislature Party Meeting Today
उत्तराखंड में कौन होगा सीएम पद का चेहरा? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज सोमवार को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे। वहीं, आज ही प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। हालांकि ताज किसके सिर सजेगा, सस्पेंस बरकरार है।
विज्ञापन


बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सोमवार दोपहर को देहरादून पहुंच जाएंगे। इसके अलावा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्रोटेम स्पीकर फिर विधायक लेंगे शपथ

विधायक मंडल दल की बैठक से पहले प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल शपथ दिलाएंगे। 11 बजे विधानसभा भवन देहरादून में प्रोटेम स्पीकर के माध्यम से सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 

मुख्यमंत्री पद के लिए इन नामों की चर्चा
नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में हैं।

23 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण
विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा। 23 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 22 मार्च को देहरादून में झंडा जी का मेला है, इस कारण कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने की तैयारी चल रही है।

शाह के घर पर हुआ नई सरकार के गठन पर मंथन

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें नई सरकार के गठन पर मंथन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के नाम और कैबिनेट को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष और चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के अलावा प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निंशक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं के साथ नई सरकार के गठन पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री के नाम और कैबिनेट में मंत्रियों को लेकर बात हुई। 

करीब एक घंटे चली बैठक में उत्तराखंड के चुनाव और आगामी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। साथ ही नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह पर भी चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि नए और पुराने चेहरों के मिश्रण से कैबिनेट बनेगी। शाह के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश के नेता डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। जिसमें निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल थे।

अकेले शाह से मिले सतपाल महाराज

बैठक से पहले कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। हालांकि महाराज बैठक में शामिल नहीं हुए। बता दें कि महाराज का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चाओं में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed