{"_id":"6346fed50052e168f6165b5b","slug":"who-should-find-out-the-rulers-like-hakam-singh-narendra-singh-negi-mussoorie-news-drn4253894124","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में चालाक किस्म के लोगों ने बनाई अपनी पैठ ,जनता और सरकार को सतर्क रहने की आवश्यक्ता--नरेन्द्र सिंह नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में चालाक किस्म के लोगों ने बनाई अपनी पैठ ,जनता और सरकार को सतर्क रहने की आवश्यक्ता--नरेन्द्र सिंह नेगी
विज्ञापन
गढ़रत्न लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश में हुए भर्ती घोटालों और अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले के आरोपी हाकम सिंह जैसे लोगों का हाकम कौन है, इसका पता लगाया जाना चाहिए। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड को देखते हुए सभी नेताओं के रिजॉर्ट की जांच होनी चाहिए।
बुधवार को मसूरी पहुंचे लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भर्ती घोटाले पर उन्होंने एक गीत लिखा था, जिसके बोल थे लोकतंत्र मां तुम जन सेवक राजा होइग्यां लोकतंत्र मा, हम प्रजा का प्रजा रहग्यां लोकतंत्र मा। इस गीत पर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी, लेकिन संवेदनशीलता सरकारों और नेताओं में भी आनी चाहिए। कहा कि जिस तरह उन्होंने 2005 में नौछमी नारैण गीत गाया था उसी तरह के गीत भले अब रिपीट नही हों। अब गीत का फॉर्मेट जरूर बदल गया है, लेकिन समसामायिक घटनाओं और सरकारों की नीतियों पर उनके व्यंग्य आगे भी जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह से भर्ती घोटाले हुए, ऋषिकेश में अंकिता भंडारी की हत्या हुई ऐसी घटना के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नही है। लेकिन दुर्भाग्य से चालाक किस्म के लोगों ने उत्तराखंड में अपने लिए जगह बना ली है। जिनमें जमीन, शराब और खनन माफिया शामिल हैं। ऐसे लोगों को उत्तराखंड के कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कहा कि जिसका रिजॉर्ट है वो भी एक नेता है। उस क्षेत्र में ऐसे कई नेताओं और विधायकों के रिजॉर्ट हैं। इन सब की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
मसूरी की वादियों में फिल्माए गए नरेंद्र सिंह नेगी के गीत के दृश्य
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी अपने एक गीत की शूटिंग के लिए बुधवार को मसूरी पहुंचे। यहां गीत के दृश्य कंपनी गार्डन में फिल्माए गए। इस मौके पर नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मसूरी के पर्यटक स्थल कंपनी गार्डन में अच्छे फूल खिले है और उनके गीत में फूलों का जिक्र किया गया है। इसलिए वह शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे है। उन्होंने बताया कि उनका प्रेम पर आधारित गीत ‘फूल फ्यूंली बोलू की बुरांश बोलू, बोल तू बोल अब त्यौं कू क्या बोलू’ सभी उम्र के लोगों को जरूर पसंद आएगा। कहा कि गीत में संजय सिलौड़ी और दिव्या नेगी अभिनय कर रहे हैं। कोरियोग्राफर, साज सज्जा उषा नेगी और डायरेक्टर गोविंद नेगी व असिस्टेंट डायरेक्टर शैलेंद्र पटवाल हैं। इस मौके पर विजय रमोला, उषा नेगी, सीपी सकलानी, सुरेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।