फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   While celebrating Harela festival on a large scale, 50 p

हरेला : जिले में रोपे जाएंगे फलदार और चारा प्रजाति के पौधे

Tue, 09 Jul 2024 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
While celebrating Harela festival on a large scale, 50 p
Iअभियान में प्रतिभाग करने वाली ग्रामसभा व ग्राम पंचायतों को किया जाएगा सम्मानितI
विज्ञापन




सीडीओ झरना कमठान ने कहा कि हरेला पर्व को वृहद स्तर पर मनाते हुए 50 प्रतिशत फलदार पौधे और चारा प्रजाति के पौधे रोके जाएंगे। पौधों का रखरखाव विभाग के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों, वन पंचायतों, युवा मंगल दलों के माध्यम से कराया जाएगा। अभियान में प्रतिभाग करने वाली ग्रामसभा व ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।



कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिर्पाणा सभागार में हरेला पर्व पर पौधरोपण व जनसहभागिता और संरक्षण को लेकर सीडीओ बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रति परिवार दो पौधे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। कार्यक्रम के पहले तीन दिनों में 50 प्रतिशत पौधरोपण किया जाना है। इस बार का हरेला पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाए समृद्धि और खुशहाली थीम पर मनाया जाएगा। कहा, हरेला पर्व को लेकर डीएम की अध्यक्षता में वन, कृषि, जलागम, शहरी विकास, आवास, ग्राम्य विकास, उद्योग, पंचायतीराज आदि विभागों को शामिल करते हुए समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान अपर मुख्य नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, एसपी ट्रैफिक मुकेश कुमार, एसडीएम सदर हर गिरि, एसडीएम मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, स्मृति परमार, सुनील कुमार, विद्यादत्त सोमनाल, डॉ. विद्यासागर कापड़ी, अंजली रावत, पूनम चमोली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed