{"_id":"67200582aebe93b8700eb0c4","slug":"while-breaking-the-wall-of-the-house-the-roof-eaves-fell-young-man-died-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-535911-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मकान की दीवार तोड़ते समय छत का छज्जा गिरा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मकान की दीवार तोड़ते समय छत का छज्जा गिरा, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र के तिपरपुर में मकान की दीवार तोड़ते समय अचानक छज्जा गिर गया। मलबे के नीचे दबने से मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल में थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तिपरपुर निवासी संजू (28) पुत्र रमेश अपने पुराने मकान की दीवार को तोड़ रहे थे। इस दौरान अचानक छज्जा नीचे गिर गया। वह छज्जे के मलबे के नीचे दब गए। उन्हें मलबे से निकालकर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरने की कार्यवाही की जा रही है।