फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   where is baba ramdev missing guru shankerdev.

...आखिर कहां गए बाबा रामदेव के गुरू शंकरदेव?

Thu, 11 Dec 2014 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 11 Dec 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
where is baba ramdev missing guru shankerdev.

ऐसा लगता है योग गुरु रामदेव के गुरु स्वामी शंकर देव की गुमशुदगी पहेली बनकर रह जाएगी। हरिद्वार पुलिस की नाकामी के बाद अब सीबीआई ने भी उन्हें खोजने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


बाबा रामदेव को योग की शिक्षा देने वाले स्वामी शंकर देव 14 जुलाई 2007 को कनखल से गायब हो गए थे। 16 जुलाई को उनके शिष्य आचार्य बालकृष्ण ने कनखल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्वामी शंकर देव की तलाश में पुलिस ने करीब पांच साल तक हाथ-पांव मारे, लेकिन उसके हाथ कुछ भी नहीं लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने 10 अप्रैल 2012 को मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इस बीच बाबा रामदेव और केंद्र की कांग्रेस की तत्कालीन सरकार के रिश्ते बिगड़ गए और 12 अक्तूबर 2012 में प्रदेश की बहुगुणा सरकार ने स्वामी शंकर देव की गुमशुदगी के मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद भी खाली हाथ सीबीआई

where is baba ramdev missing guru shankerdev.

सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद हरिद्वार पुलिस ने भी मामले की फाइल फिर से खोली। मामला गुमशुदगी से अपहरण में बदलकर जांच शुरू की गई लेकिन शंकर देव का कोई सुराग नहीं लग पाया।

सीबीआई ने बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता बाबा हठयोगी सहित कई लोगों से जानकारी जुटाई। कई बार सीबीआई की टीम ने हरिद्वार आकर कनखल और शहर के अन्य स्थलों की खाक छानी।

सीबीआई ने भेल के गेस्ट हाउस में आफिस भी खोला। कई महीनों तक गेस्ट हाउस के कई कमरे उसके पास रहे। बाद में सीबीआई ने कमरे खाली कर दिए। करीब दो साल तक जांच के बाद सीबीआई के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है।

कौन थे स्वामी शंकर देव

where is baba ramdev missing guru shankerdev.

योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु स्वामी शंकर देव दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक और संरक्षक हैं। उनका जन्म वर्ष 1930 में अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में हुआ था। केवल 15 वर्ष की आयु में वह हरिद्वार आ गए और वर्ष 1945 में संन्यास ले लिया।

इस दौरान वह स्वामी कृपाल देव महाराज के संपर्क में आए, जिन्होंने शंकर देव की मुलाकात स्वामी इंद्रदेव से कराई। वर्ष 1958 में शंकर देव ने गंगा दशहरे के दिन स्वामी इंद्रदेव से संन्यास की दीक्षा ली।

वर्ष 1968 से वह कनखल (हरिद्वार) स्थित कृपालु बाग आश्रम में रह रहे थे। यह आश्रम वर्तमान में दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट का कार्यालय है। स्वामी रामदेव ने स्वामी शंकर देव से वर्ष 1995 में संन्यास की दीक्षा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed