फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When will the boundary wall of the school be built?

चार साल बाद भी नहीं बनी स्कूल की चाहरदीवारी

Sun, 28 Aug 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
When will the boundary wall of the school be built?
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवथला की चारदीवारी चार वर्ष बाद भी बनी है। इस वजह से आवारा पशु स्कूल परिसर में घुस जाते हैं।
विज्ञापन

10 अगस्त 2018 को अतिवृष्टि के कारण बरसाती नाले की चपेट में आने से चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई थी। सहायक अध्यापिका संगीता जोशी ने बताया कि इस संबंध में कई बार तहसील प्रशासन और विभाग से पत्राचार कर चुके हैं। इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश नेगी ने बताया कि आवारा पशु सीधे स्कूल प्रांगण में घुस जाते हैं। विद्यालय की पुष्पवाटिका को नष्ट कर देते हैं।
उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में अक्सर बरसाली नाले का पानी परिसर में जमा हो जाता है। इस वजह से छात्रों को आवाजाही में परेशानी होती है। विद्यालय में 53 छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन

--------------------
विद्यालय की चारदीवारी बनाने को लेकर जिला शिक्षाधिकारी को बजट की डिमांड भेजी गई है। बजट स्वीकृत होने पर निर्माण कराया जाएगा। -बीपी सिंह, खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed