फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When the unemployed people going to meet the CM were stopped, there was a fight

सएम से मर लने जा रहे बेरोजगारों को रोका तो हुई नोकझोंक

Thu, 09 Dec 2021 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
When the unemployed people going to meet the CM were stopped, there was a fight
अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते नर्सिंग के छात्र- छात्राएं। अमर उजाला
नर्सिंग भर्ती परीक्षा कराने की मांग को लेकर बीते लंबे समय से आंदोलनरत कर रहे बेरोजगार बुधवार को मुख्यमंत्री से एक कार्यक्रम में मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें अनुमति न होने का हवाला देते हुए रोक दिया। इस दौरान पुलिस और युवाओं के बीच नोक झोंक भी हुई। युवाओं को सीएम को ज्ञापन भेज जल्द भर्ती परीक्षा कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को आईआरडीटी सभागार में दुग्ध विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। जिसकी खबर लगते ही नर्सिंग भर्ती परीक्षा कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवा वहां पहुंच गए और सीएम धामी से मिलने की मांग करने लगे। हालांकि पुलिस और सुरक्षकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। इस दौरान आंदोलनकारी युवाओं और पुलिस के बीच नोक झोंक भी हुई। आंदोलनकारी युवाओं ने बताया कि पिछले साल दिसंबर माह में नर्सिंग भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर निकाली गई थी। लेकिन सरकार की ओर से चार बार लिखित परीक्षा को निरस्त किया गया। इतना ही नहीं अब स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बयान जारी कर भर्ती प्रक्रिया वरिष्ठता के आधार पर करने की बात कही है। जिससे युवाओं में भारी रोष है। आंदोलनकारी युवाओं ने मांग करते हुए कहा कि वरिष्ठता के बजाए लिखित परीक्षा के आधार पर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed