{"_id":"64935c2bfa75a7d64d0f7276","slug":"when-the-father-scolded-the-ninth-student-ran-away-from-home-dehradun-news-c-5-drn1037-183279-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पिता ने डांटा तो घर से भाग गया नौवीं का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पिता ने डांटा तो घर से भाग गया नौवीं का छात्र
विज्ञापन
पिता ने पढ़ाई को लेकर डांटा तो नौंवी के छात्र ने घर छाड़ने का फैसला कर लिया। छात्र स्कूल के लिए निकला और घर वापस नहीं आया। परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के भी हाथपांव फूल गए। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की गई। पुलिस ने छात्र को बुधवार शाम के वक्त ऋषिकेश बस अड्डे से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार शाम को मोहनपुर के रहने वाले नंदन सिंह कोरंगा थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गौरव (15) केवि आईएमए में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। वह मंगलवार सुबह स्कूल जाने के निकला था, लेकिन वापस घर नहीं आया। स्कूल में पता किया तो मालूम हुआ कि गौरव स्कूल ही नहीं आया। इस पर घरवाले और परेशान हो गए। एसओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया।
सीसीटीवी कैमरों में उसके हरिद्वार की बस में बैठने की फुटेज मिली। इस पर एक टीम को हरिद्वार और दूसरी को ऋषिकेश भेजा गया। पुलिस टीम ने बच्चे को बुधवार शाम को बस अड्डा ऋषिकेश पर बैठे देखा। इसके बाद उसे देहरादून लाए और परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने पढ़ाई को लेकर उसे एक बार डांटा था। इसलिए वह घबरा गया और घर छोड़कर जाने वाला था।
विज्ञापन
-- --
पूरी रात बैठा रहा ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर
एसओ ने बताया कि गौरव साइकिल से स्कूल जाता है। वह घर से सीधे आईएसबीटी गया और वहां साइकिल खड़ी कर बस में सवार हो गया। उसके पास घर से मिले कुछ पैसे थे और टिकट लेकर ऋषिकेश पहुंच गया। वहां वह रेलवे स्टेशन पर बैठा रहा। पैसे खत्म होने से वह टिकट नहीं ले पाया। उसे पता नहीं था कि वह कहां जाएगा। बस घर छोड़कर जाना था तो वह निकल गया।