फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When Tapkeshwar Mahadev went out on tour wearing grand

टपकेश्वर शोभायात्रा : शिव भक्ति के सुरों में सजी द्रोणनगरी, हेलीकॉप्टर से बरसे फूल

Sun, 18 Aug 2024 03:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
When Tapkeshwar Mahadev went out on tour wearing grand
Iशोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम, चारों धाम की झांकी रही आकर्षण का केंद्रI
विज्ञापन




राजधानी में शनिवार का दिन भगवान शिव के नाम रहा। शिव भक्ति के सुरों में सजी द्रोणनगरी में लागी मेरी तेरे संग लगी हो मेरे शंकरा... जैसे भजनों पर भक्त जमकर झूमे। टपकेश्वर महादेव भव्य शृंगार कर भ्रमण पर निकले तो भक्त मोहित होकर उन्हें निहारते नजर आए।



शिवाजी धर्मशाला से सुबह के समय जैसे ही शोभायात्रा शुरू हुई तो शहर भगवान शिव की भक्ति में डूब गया। भक्तों का सैलाब इतना रहा कि शोभायात्रा को चार किमी की दूरी तय करने में करीब 10 घंटे का समय लग गया। शोभायात्रा में पहली बार शामिल चारों धामों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कई जगहों पर शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की ओर से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। मुख्यमंत्री ने महंत कृष्णा गिरी महाराज और दिगंबर भरत गिरी महाराज को पटका पहनाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ज्योत प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, कैंट क्षेत्र, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट चौक होते हुए टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iदेखने को मिले शिव के कई स्वरूपI



शोभायात्रा में भगवान शिव के कई स्वरूप देखने को मिले। चारों धाम श्री रामेश्वर, श्री द्वारिकाधीश, श्री जगन्नाथपुरी, श्री बेलूर मठ की झांकियों के दर्शन हुए। भगवान टपकेश्वर के तीन डोले श्री दूधेश्वर, श्री पत्तेश्वर व श्री देवेश्वर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान गणेश, श्रीराम समेत 45 झांकियों ने विशाल आकार दिया। इस मौके पर विधायक सविता कपूर, विधायक खजानदास, सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महेश खंडेलवाल, अनुज गुप्ता, मनमोहन जयसवाल, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed