फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When I complained to the police, he came home and threatened to kill me

Dehradun News: पुलिस को शिकायत की तो घर आकर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 19 Nov 2024 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
When I complained to the police, he came home and threatened to kill me
I
विज्ञापन

II उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल और पुलिस को शिकायत की तो आरोपी देहरादून आकर शिकायतकर्ता को ही धमकी देने लगे। आरोप है कि कुछ लोग यहां आए और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मुक्ता गुलाटी निवासी भागीरथीपुरम, जाखन ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति ने कुछ जमीनें मथुरा में खरीदी हुई हैं। इन पर उनके परिवार का कब्जा है, लेकिन, तरुण राणा और कौशल राणा नाम के दो लोग इन जमीनों पर नजर रखते हैं। ऐसे में उनके पति ने दोनों की शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल और एसएसपी मथुरा को की है। इस बीच गत 14 नवंबर को कौशल राणा और उसके साथी उनके घर आए और दरवाजा पीटने लगे। आरोप है कि दोनों ने मुक्ता को गालियां दीं और पति को जान से मारने की धमकी दी। एसओ भट्ट ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed