{"_id":"665f98bc4302bfd5ef0a6684","slug":"when-he-felt-uncomfortable-with-the-heat-in-the-tent-he-dehradun-news-c-5-1-drn1046-428259-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: टेंट में तपिश से बेहाल हुए तो पेड़ के नीचे ली शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: टेंट में तपिश से बेहाल हुए तो पेड़ के नीचे ली शरण
विज्ञापन
सुबह से ही खिली धूप से टैंट में कर्मचारियों को गर्मी ने बेहाल किया। राजपत्रित अधिकारियों के टैंट में तो कूलर था, लेकिन अन्य टैंटों में तैनात कार्मिकों को गर्मी ने परेशान कर दिया। मजबूरीवश कार्मिक टैंट छोड़ पेड़ की छाया में कुर्सियां डालकर बैठ गए।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मतगणना में तैनात कर्मचारियों के लिए टैंट लगाया गया था। इसमें झुलसा देने वाली धूप के कारण लोगों का बैठना मुश्किल हो गया। कार्मिक पसीने में तरबतर हो गए। इसके बाद उन्होंने पास में ही खड़े पेड़ का सहारा लिया।
कूलर में पानी भरने के लिए चलाया ट्रैक्टर
स्पोर्ट्स कॉलेज में राजपत्रित अधिकारियों के लिए अलग से टैंट लगाया गया था। इसमें कूलर की व्यवस्था भी की गई थी। कई आईपीएस अधिकारी वहां बैठे थे, दोपहर में कूलर का पानी खत्म हो गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने कुछ दूरी पर खड़े किए गए ट्रैक्टर को चालू किया और इसके पीछे लगे टैंकर से कूलर में पानी भरा।
विज्ञापन
हैलो... एडीएम साहब का कूलर नहीं चल रहा है, पानी भर दें
गर्मी से हर कोई परेशान रहा। इस बीच मतगणना कक्ष में मौजूद एडीएम के समक्ष लगे कूलर में पानी खत्म हो गया। आस-पास कर्मचारियों को तलाश किया गया कोई नहीं मिला। बाद में माइक पर अनाउंसमेंट करना पड़ा कि एडीएम साहब बैठे हैं, कूलर नहीं चल रहा है, कोई कर्मचारी आकर उसमें पानी भर दे। बाद में कर्मचारी ने आकर कूलर में पानी भरा।