फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   what basis will the selection

खेले ही नहीं तो किस आधार पर होगा चयन

Wed, 17 Jul 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
what basis will the selection
17 अगस्त से शुरू होने वाले बीसीसीआई के घरेलू सत्र के लिए उत्तराखंड की टीमों का चयन कैसे होगा, इस पर अब तक भ्रम बना हुआ है। सत्र की शुरुआत में एक माह का ही समय शेष रह गया है। अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर इन्हीं प्रतियोगिताओं के प्रदर्शन के आधार पर टीमों के चयन का नियम है। इसके बावजूद प्रदेश में गिनती की क्रिकेट प्रतियोगिताएं हुई हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष उत्तराखंड क्रिकेट संचालन समिति का गठन घरेलू सत्र की शुरुआत से कुछ समय पहले हुआ था। पहली बार चुनी जा रही राज्य की अलग-अलग टीमों का चयन मात्र ट्रायल के आधार पर कर लिया गया। इनमें से ज्यादातर ट्रायल ओपन भी नहीं थे। इसके चलते कई प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल नहीं हो सके। तब क्रिकेट संचालन समिति ने तर्क दिया कि प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो चुका है। ऐसे में टीम चयन के लिए ट्रायल के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इस वर्ष पर्याप्त समय होने के बावजूद क्रिकेट संघों ने प्रतियोगिताओं के आयोजन में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में इस वर्ष भी खिलाड़ियों का चयन केवल ट्रायल के जरिये हो सकता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के आधार पर चयन
बीसीसीआई के नियमों के अनुसार राज्य क्रिकेट संघ घरेलू सत्र से पहले (ऑफ सीजन) में स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते हैं। इन प्रतियोगिताओं के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग वर्गों की क्रिकेट टीमों का चयन किया जाता है। राज्य में अलग-अलग संघों के पास अलग-अलग वर्गों की टीम की जिम्मेदारी है। ऐसे में उन संघों को अपने-अपने वर्ग की प्रतियोगिताएं करानी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गोल्ड कप, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 की इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिताएं कराई गई है। बारिश के कारण सीनियर बालकों व सीनियर बालिकाओं की प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई हैं।
-महिम वर्मा, प्रभारी सचिव, सीएयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed