फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   What are you doing when you don't know...

जब आपको पता ही नहीं, तो काम क्या कर रहे हो....

Wed, 25 Aug 2021 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
What are you doing when you don't know...
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यो को निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश ?
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तिब्बती मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार उस वक्त भौचक रह गए, जब अधिकारी उन्हें मौके पर चल रहे काम के संबंध में जानकारी नहीं दे पाए। जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों को जब प्लान ही नहीं पता तो काम क्या कर रहे हो... उन्होंने अधिकारियों को सभी दस्तावेज 10 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही काम में तेजी लाने को भी कहा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से तिब्बती मार्केट-परेड मैदान की पार्किंग का मैप और लेआउट मांगा तो संबंधित अधिकारी उन्हें नहीं दिखा पाए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि बिना प्लान के काम कैसे किया जा रहा है। उन्होंने पार्किंग स्थल पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने जाने को गंभीरता से लिया। उन्होंने तिब्बती मार्केट, परेड मैदान से न्यू लाइब्रेरी तक का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट वे फुटपाथ, ड्रेनज, सीवरेज, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था 10 दिनों में शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही बदहाल सड़क को तुरंत समतल और डामरीकरण करने को भी कहा। उन्होंने तिब्बती मार्केट क्षेत्र में साफ-सफाई न होने, ड्रेनेज व सीवरेज का काम न होने पर पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यों से लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी खुद मौके पर रहकर गुणवत्तापरक काम करवाएं। इस दौरान एजीएम जेएस चौहान, वित्त नियंत्रक अभिषेक आनंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed