{"_id":"62a78f9007f01f03b3240f10","slug":"welcome-to-himveer-who-returned-after-conquering-abi-gamin-city-news-drn4144883103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबी गामिन पर्वत शिखर फतेह कर लौटे हिमवीरों का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबी गामिन पर्वत शिखर फतेह कर लौटे हिमवीरों का जोरदार स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबी गामिन पर्वत शिखर को फतह आईटीबीपी का 28 सदस्यीय पर्वतारोही दल सोमवार को वापस लौट आया है। बल के महानिदेशक संजय अरोड़ा व उत्तरी फ्रंटियर के महानिरीक्षक नीलाभ किशोर ने पर्वतारोही दल को फ्लैग इन कर स्वागत किया।
7,355 मीटर ऊंची अबी गामिन पर्वत चोटी चमोली जिले में है। यह राज्य में स्थित सर्वोच्च पर्वत शिखरों में से एक है। द्वितीय वाहिनी के उप सेनानी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में 28 सदस्यीय पर्वतारोही दल को बीती नौ मई को सीमाद्वार कैंप से फ्लैग आफ किया गया था। अभियान में शामिल रहे पर्वतारोहियों ने विकट परिस्थितियों से गुजरते हुए चोटी का सफल आरोहण किया। महानिदेशक ने कहा कि ऐसे साहसिक अभियान करना बल की परंपरा रही है। बल के पर्वतारोहियों ने अभी तक देश-विदेश में कई ऊंची चोटियों का सफल आरोहण किया है।
कहा कि आइटीबीपी को विश्व स्तरीय बल के रूप में स्थापित करने में पर्वतारोही हिमवीरों की विशेष भूमिका रही है। मुझे जांबाज पर्वतारोही दल को फ्लैग इन करते हुए गौरव की अनुभूति हो रही, जिन्होंने 7,355 मीटर ऊंचे, दुर्गम, हिमाच्छादित, निम्न आक्सीजन स्तर व निर्जन पर्वत शिखर पर अभियान को पूर्ण कर परचम लहराया है। कहा कि दल में शामिल पर्वतारोहियों ने इतने ऊंचे पर्वत शिखर पर बीती एक जून को योगाभ्यास कर विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किया है। इससे पहले द्वितीय कमान अधिकारी फैयाज खान ने अभियान के बारे में जानकारी दी।