फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weding plan in dehradun

सियासी शह पर चल रहे अवैध वेडिंग प्वाइंट

Sat, 16 Nov 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Nov 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
weding plan in dehradun

राजनीतिक दबाव में राजधानी के अवैध वेडिंग प्वाइंटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं इसमें सुप्रीम कोर्ट की मानीटरिंग कमेटी के आदेश तक की अवहेलना की जा रही है, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा हो रहा है। कार्रवाई करने के नाम पर महज बहानेबाजी का खेल चल रहा है।

विज्ञापन


कार्रवाई के नाम पर टालमटोल
पिछले कई सालों से सुप्रीम कोर्ट मानिटरिंग कमेटी राजधानी में बने अवैध वेडिंग प्वाइंटों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे रही है। इस दौरान कार्रवाई के नाम पर महज टालमटोल किया जा रहा है। कभी राजनीतिक तो कभी प्रशासनिक दबाव में कार्रवाई टाली जा रही है। इससे शहर में अराजकता वाली स्थिति हो गई है।
विज्ञापन


हालात ये हैं कि शादी और अन्य आयोजनों के दौरान सड़कों पर आम आदमी के चलने तक के लिए जगह नहीं होती। इस बीच सरकार ने 31 मई 2013 तक के लिए वेडिंग प्वाइंट को छूट प्रदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर समय सीमा समाप्त होने के बाद एमडीडीए ने भी पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। पिछले आठ माह में न तो कोई अवैध वेडिंग प्वाइंट बंद हुआ और न ही गाइड लाइन का अनुपालन किया गया।


मानक ताक पर रखे गए
  • भू उपयोग के खिलाफ निर्माण किया गया
  • जितनी चौड़ी सड़क चाहिए, उतनी नहीं
  • पार्किंग के लिए पर्याप्त स्पेस उपलब्ध नहीं
  • एमडीडीए से नक्शा स्वीकृत नहीं कराया
किस तरह की खड़ी होती है परेशानी
  • वेडिंग प्वाइंटों के बाहर यातायात जाम होता है
  • आसपास के लोगों का गुजरना मुश्किल होता है
  • आपदा की स्थिति में हादसा होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed