फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weddings will begin on February 4th... Shehnai will resonate

Dehradun News: उदय हुए शुक्र, चार फरवरी से सहालग.. गूजेंगी शहनाइयां

Mon, 02 Feb 2026 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Weddings will begin on February 4th... Shehnai will resonate
- 11 दिसंबर को शुक्र के अस्त होने के कारण मांगलिक कार्यों पर लग गया था विराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। एक फरवरी को शुक्र उदय हो गए। अब चार फरवरी से सहालग शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शहनाई की गूंज भी सुनाई देने लगेगी। फरवरी में विवाह के कई मुहूर्त हैं। ज्योतिषाचार्य पवन पाठक ने बताया कि 11 दिसंबर को शुक्र के अस्त होने के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था। इसके बाद 16 दिसंबर को खरमास भी लग गया था। इस कारण दिसंबर से अब तक कोई मांगलिक काम नहीं हुए। अब एक फरवरी को शुक्र उदय हो गए हैं। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र उदय होते हैं तो इसके बाद तीन दिन तक बाल्यकाल रहता है और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते है। ऐसे में चार फरवरी को सहालग शुरू होगा। इसी दिन से शहनाई की गूंज भी सुनाई देने लगेगी। उन्होंने बताया कि खरमास 14 जनवरी को ही समाप्त हो गया था। एक फरवरी को शुक्र उदय होने से अब मांगलिक कार्य शुरू होंगे। फरवरी में 4, 5, 8, 10, 19, 20, 21, 22 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद होलाष्टक लग जाएगा तो छह मार्च से विवाह के मुहूर्त मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed