फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Uttarakhand Snowfall on peaks of Panchachuli Hansling

उत्तराखंड के मौसम का मिजाज: पंचाचूली-हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात, तूफान के कहर से यमुनोत्री घाटी में विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 09 Apr 2022 10:12 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/पुरोला/बड़कोट।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/पुरोला/बड़कोट। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 10:12 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिला गर्मी से तप रहा है। जबकि हिमनगरी मुनस्यारी में लगातार दूसरे दिन भी बारिश हुई। तहसील पुरोला व बड़कोट में आंधी तूफान ने कहर बरपाया है। चंदेली के पास एक कार के ऊपर पेड़ गिरने के कारण तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Weather Uttarakhand Snowfall on peaks of Panchachuli Hansling
Weather Uttarakhand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहां पूरा पिथौरागढ़ जिला गर्मी से तप रहा है, वहीं हिमनगरी मुनस्यारी में लगातार दूसरे दिन भी बारिश हुई। शनिवार को ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात भी हुआ। शनिवार को मुनस्यारी में मौसम सामान्य रहा। दोपहर में बादल घिरने के बाद हल्की बारिश हुई। इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग सहित अन्य ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। मुनस्यारी में शुक्रवार को भी बारिश हुई थी।

विज्ञापन


लगातार दो दिनों से बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से मुनस्यारी में फिर से ठंड बढ़ गई है। लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। इधर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित जिले के अन्य स्थानों में दिन भर तेज धूप रही। जिले के थल, धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, झूलाघाट सहित घाटी वाले क्षेत्रों में उमस होने लगी है। गर्मी के चलते लोगों ने पंखे इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं।    

विज्ञापन

तेज आंधी तूफान ने बरपाया कहर

तहसील पुरोला व बड़कोट में आंधी तूफान ने कहर बरपाया है। पुरोला तहसील में चंदेली के पास एक कार के ऊपर पेड़ गिरने के कारण उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से पीएचसी पुरोला ले जाया गया है। वहीं यमुनोत्री हाईवे पर दुबाटा के पास एक बस के ऊपर पेड़ गिरने से चालक व परिचालकों के घायल होने की सूचना है। पेड़ गिरने से नौगांव पुरोला मार्ग तीन स्थानों पर बंद हो गया है। 


 

जनजीवन अस्त-व्यस्त

शनिवार शाम सात बजे तहसील पुरोला व बड़कोट में अचानक तेज धूलभरी आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नौगांव से पुरोला की ओर आ रही एक कार पर चंदेली के पास पेड़ गिरने से उसमें सवार सूरज ठाकुर, शेर बहादुर व चालक अभय घायल हो गए। जल संस्थान की आवासीय कॉलोनी पर भी पेड़ गिरा। जिसमें एक पांच वर्षीय बच्ची की जान बाल-बाल बची। वहीं आंधी तूफान से बेस्टी पाली गांव में अवतार चौहान की आटा चक्की मशीन की छत उड़ गई।


 
विज्ञापन

यमुनोत्री घाटी में आंधी-तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप

नौगांव पुरोला मार्ग जगह-जगह पेड़ों के गिरने के चलते तीन स्थानों चंदेली, हुडोली व सुनार थानी में बंद हो गया है। एसओ पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि बंद मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, तहसील बड़कोट अंतर्गत यमुनोत्री हाईवे पर दुबाटा के पास सहारनपुर से बड़कोट आ रही बस पर पेड़ गिर गया। जिसमें चालक व परिचालक घायल हो गए। बस सामान छोड़ने दुबाटा की ओर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हुई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घर लौट आए। वहीं यमुनोत्री घाटी में आंधी-तूफान के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed