फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update, Rain warning in hilly districts today, western disturbances activation

Weather Update: आज बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज

Mon, 16 May 2022 07:17 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 May 2022 07:17 AM IST
सार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 17 और 18 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बताए गए हैं।कुछ क्षेत्रों में बारिश संग कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Weather Update, Rain warning in hilly districts today, western disturbances activation
बारिश - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते राज्य के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


कई इलाकों मेें बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मंगलवार और बुधवार को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 17 और 18 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बताए गए हैं। इन क्षेत्रों में बारिश संग कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ में हार्ट अटैक से तीन की मौत, अब तक गई 31 श्रद्धालुओं की जान


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के चलते राज्य में खासकर पर्वतीय इलाकों में हवाओं का दबाव बन रहा, जिसके चलते समय समय पर बारिश होने के साथ ही बार बार बारिश देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed