फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update: Monsoon In Uttarakhand, Many roads closed, heavy rain alert in four districts today

Weather Update: प्रदेश की सड़कों पर कहर बनकर टूटा मानसून, आज चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 03 Jul 2022 09:36 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Jul 2022 09:36 AM IST
सार

प्रदेश में मानसून सड़कों पर कहर बनकर टूट रहा है। शनिवार को चमोली जिले के सिरोहबगड़ में सक्रिय भूस्खलन जोन में हाईवे दिनभर खुलता और बंद होता रहा। वहीं आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
Weather Update: Monsoon In Uttarakhand, Many roads closed, heavy rain alert in four districts today
बारिश के कारण सिरोहबगड़ बार-बार बाधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को अधिकतर जगह झमाझम बारिश हुई। वहीं, रविवार (आज) को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में तीव्र बौछार और गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र से शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की से मध्यम व गर्जन संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं इसी तरह की बारिश की संभावना जताई गई है। केंद्र ने दून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

चारधाम मार्ग खुला, 169 सड़कें बंद

प्रदेश में शुक्रवार देर रात तक बंद 112 सड़कों में से 26 सड़कों को खोल दिया गया है जबकि शनिवार शाम तक 57 सड़कें और बंद हो गईं। शाम तक प्रदेश में कुल 169 सड़कें बंद थीं। सड़कों को खोलने के लिए 244 जेसीबी मशीनों को काम पर लगाया है। चारों धामों को जाने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में शनिवार शाम तक कोई भी नेशनल हाईवे बंद नहीं था। चमोली में सिरोहबगड़ में सक्रिय भूस्खलन जोन में हाईवे दिनभर खुलता, बंद होता रहा। इसके अलावा राज्य के 16 प्रमुख मार्ग, छह जिला मोटर मार्ग, छह अन्य जिला मार्ग, 64 ग्रामीण सड़कें (सिविल) और 77 सड़कें पीएमजीएसवाई की बंद हैं। बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें कार्य कर रही हैं। नेशनल हाईवे पर 78, स्टेट हाईवे पर 13 जिला मार्गों पर आठ, अन्य जिला मार्गों पर सात, ग्रामीण सड़कों पर 58 और पीएमजीएसवाई की सड़कों पर 80 जेसीबी को लगाया गया है। 

प्रमुख बंद सड़कें 

उत्तरकाशी के अंतर्गत धौतरी कमद अयारखाल मोटर मार्ग, गौचर में कर्णप्रयाग नौटी पैठाणी मोटर मार्ग, रुद्रप्रयाग में खिर्सू खेड़ाखाल कांडई खांकरा मोटर मार्ग, मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग, ऊखीमठ में गुप्तकाशी-कालीमठ-कोटमा-जाल-चौमासी मार्ग और देहरादून में चकराता-लाखामंडल, दारागढ़-काथीयान मार्ग और मीनस अटल मोटर मार्ग शामिल हैं। यह सभी मार्ग स्लिप और बोल्डर आने की वजह से बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed