फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update: Monsoon In Uttarakhand, heavy rain in five districts today, yellow alert issued

Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, राजधानी सहित पहाड़ के इन जिलों में झमाझम बारिश

Wed, 29 Jun 2022 11:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Jun 2022 11:43 AM IST
सार

दक्षिण पश्चिम मानसून ने  उत्तराखंड में दस्तक दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पहले उत्तराखंड में मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना जताई गई थी। पूर्वानुमान के नौ दिन की देरी से मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दी है।

विज्ञापन
Weather Update: Monsoon In Uttarakhand, heavy rain in five districts today, yellow alert issued
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। राजधानी सहित पहाड़ के कुछ जिलों में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य में मानसून के दस्तक देने के साथ ही प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी वर्षा की संभावना जताई थी। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी बारिश हो रही है। जबकि कुछ जगहों पर बारिश का मौसम बना हुआ है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...डेरिंग दादी का डेंजर स्टंट: युवाओं को देख 70 साल की दादी को आया जोश, हरकी पैड़ी पर पुल से लगा दी छलांग, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल मानसून के केरल में जल्द दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड में मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना जताई गई थी। कुछ राज्यों में मानसून पहुंच भी गया, लेकिन बीच में मानसून के कमजोर पड़ने से अब मानसून नौ दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed