फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update: Dehradun started heating again, monsoon will come till 28

Weather Update: फिर तपने लगा दून, रफ्तार नहीं पकड़ रहा मानसून, बारिश के लिए अभी चार दिन और करना होगा इंतजार

Sat, 25 Jun 2022 09:59 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Jun 2022 09:59 AM IST
सार

राजधानी दून फिर से तपने लगी है, जिससे लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है। पूर्व में मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई थी कि प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, लेकिन सारी संभावनाएं गलत साबित हुईं।

विज्ञापन
Weather Update: Dehradun started heating again, monsoon will come till 28
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गर्मी ने फिर राजधानी दून में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, जबकि मानसून के अभी चार दिन बाद यानी 28 जून तक ही उत्तराखंड में आने की संभावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। राजधानीवासियों को झमाझम बारिश के लिए फिलहाल चार दिन और इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन


हालांकि, पूर्व में मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई थी कि प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, लेकिन सारी संभावनाएं गलत साबित हुईं। बताया जाता है कि हवाओं के दबाव के कमजोर पड़ने से मानसून फिलहाल रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा और बिहार, पूर्वी यूपी में ही मानसून ठिठक कर रह गया है। इससे फिलहाल फिर से राजधानी दून तपने लगी है, जिससे लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


गर्मी के दोबारा तेवर देखकर झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोग फिलहाल मायूस ही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक और वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, वैसे तो मानसून ने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में दस्तक दे दिया है और इन जगहों पर ठीकठाक बारिश भी हो रही, लेकिन जहां तक उत्तराखंड का सवाल है, तो फिलहाल मानसून के लिए चार दिन तक और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 48 घंटों में पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज बौछार

मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक 28 जून से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून के सक्रिय होने और झमाझम बारिश की संभावना है। बताया कि तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। इससे पूर्व अगले 48 घंटों में राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस साल मानसून ने समय से पूर्व केरल में दस्तक दे दिया, लेकिन यहां तक आने में अभी लोगों को चार दिन तक और इंतजार करना पड़ेगा।   

ये भी पढ़ें...रील नहीं रियल है ये: दोस्त ने शादी में बुलाया पर बरात में न ले गया, दिल में चुभी ये बात तो भेजा 50 लाख का नोटिस

राजधानी दून में 36.8 डिग्री पहुंचा पारा 

मानसून के कमजोर होने के साथ ही गर्मी ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दून में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 22.4 डिग्री पर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले चार दिनों तक दून में बारिश की संभावना न के बराबर है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राजधानी और आसपास के इलाके में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed