फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather of Uttarakhand will change on the day of voting

Dehradun News: मतदान के दिन बदलेगा उत्तराखंड का मौसम

Wed, 17 Apr 2024 05:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Weather of Uttarakhand will change on the day of voting
उत्तराखंड में मतदान के दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 अप्रैल को झोकेदार हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने और मैदानी इलाकों में दो-तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही देश के साथ उत्तराखंड में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच समय-समय पर मौसम भी अपने तेवर दिखा रहा है। बीते कुछ दिनों की बात करें तो अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 अप्रैल से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होगा। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ आने से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ झोकेदार हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन

जबकि, 19 अप्रैल यानी मतदान के दिन 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली झोकेदार हवाओं से पर्वतीय इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने से ठंड का अहसास होगा। जबकि, मैदानी इलाकों में भले ही तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहे, लेकिन मौसम सुहाना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
20 से फिर बढ़ने लगेगा तापमान
उत्तराखंड में 20 अप्रैल से मौसम शुष्क होना शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 21 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed