फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather likely to deteriorate in Uttarakhand after two days

Dehradun News: उत्तराखंड में दो दिन बाद मौसम बिगड़ने के आसार

Mon, 19 Jan 2026 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Weather likely to deteriorate in Uttarakhand after two days
उत्तराखंड में दो दिन बाद मौसम बिगड़ने के आसार हैं। 19 व 20 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 24 जनवरी तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 21 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसा ही हाल 24 जनवरी तक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed