मौसम विभाग की चेतावनी के बीच उत्तराखंड में आया भूकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मौमस विभाग के अलर्ट के बीच राज्य के मुनस्यारी सहित उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 48 घंटे और भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। राजधानी में भी दिनभर बादलों के बीच हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। कई जगहों पर हल्की बारिश और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई।
मौसम विभाग ने अभी आगामी 48 घंटे देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों और उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में आगामी 48 घंटे भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विशेषकर 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। कई स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान बुधवार के 18 डिग्री के मुकाबले बढ़कर 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
उत्तराखंड और हिमाचल में भूकंप के झटके
उत्तराखंड के मुनस्यारी और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार देर रात तेज बारिश के दौरान भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल में भी बृहस्पतिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में है।
मुनस्यारी में दूसरी और तीसरी मंजिलों में रहने वालों को ही भूकंप आने का आभास हुआ। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण रिक्टर स्केल पर उसका आकलन नहीं हो पाया।
भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। उधर, उपायुक्त लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया ने कहा कि घाटी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।