फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: weather will be clear in new year first day

Uttarakhand Weather Today : ज्यादातर हिस्सों में नए साल के पहले दिन साफ रहेगा मौसम

Fri, 01 Jan 2021 11:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Jan 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: weather will be clear in new year first day
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम साफ है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सभी इलाकों में सुबह से धूप खिली रहेगी। हालांकि हरिद्वार, उधम सिहं नगर समेत कुछ अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। 

विज्ञापन


कोहरे की चादर और शीतलहर ने कंपाया

दिसंबर महीने के अंतिम दिन लक्सर क्षेत्र कोहरे की चादर में ढका नजर आया। ठंड के चलते लोगों का जनजीवन ठहर सा गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में साफ दिखाई दिया। शीतलहर के चलते लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर रहे। लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले।
विज्ञापन


दिसंबर के अंतिम दिन की सुबह कोहरे की चादर से ढकी हुई थी। दोपहर तक आसमान में कोहरा चढ़ा रहा। कोहरा ही बूंद बनकर टपकता रहा और ठंड बढ़ती गई। इस कारण सूर्य देव के दर्शन होने मुश्किल हो गए। दोपहर के बाद सूरज की किरणें खिलीं जरूर, लेकिन कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाने में विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर ठंड रहने से बाजार भी सुनसान पड़े रहे। लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। शाम होते-होते सर्दी ज्यादा असरदार हो गई। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दिया। सर्दी के चलते बाजार जल्दी बंद हुए।

उधर, मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में भीषण सर्दी के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही ह। नगर पालिका की ओर से कस्बे में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

हल्द्वानी का न्यूनतम पारा 12 सालों में सबसे कम

इस साल कड़ाके की सर्दी लोगों का इम्तिहान ले रही है। सर्दी का हाल यह है कि हल्द्वानी 31 दिसंबर को भी मुक्तेश्वर से ठंडा रहा। 24 घंटे में हल्द्वानी का अधिकतम पारा पांच डिग्री नीचे जा गिरा, वहीं 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

नगर में सुबह धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन दोपहर बाद हवा चलने के साथ बादल छा गए। अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में पांच डिग्री नीचे 14.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान बीते दिन से पांच डिग्री कम 0.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है यह 12 सालों में साल के अंतिम दिन सबसे कम है। वहीं मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार दिसंबर 2020 में ठंड का प्रकोप अन्य वर्षों की अपेक्षा ज्यादा रहा। 

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में 12 वर्षों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष                अधिकतम              न्यूनतम 
2009                19.8                   2.9
2010                  21                   12.5
2011                  24                   7.4
2012                 18.4                  3.9
2013                  21.3                 12.2
2014                 19.6                  2.9
2015                  25                    6.9
2016                  22.2                7.5               
2017                  23.5                 6.4
2018                  21                    0.6
2019                  11.5                 5.8
2020                  14.7                 0.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed