फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: sun shine gives relief from the cold, weather is clear

Weather Today : धूप खिली तो मिली ठंड से राहत, आज भी इसी तरह का बना रहेगा मौसम

Sat, 28 Nov 2020 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Nov 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: sun shine gives relief from the cold, weather is clear
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा। 

विज्ञापन


बीआरओ ने हटाई बर्फ, गंगोत्री धाम तक यातायात बहाल

उत्तरकाशी जिले में चटक धूप खिलने के साथ मौसम खुशगवार हो गया है, जिससे चार दिन से बारिश बर्फबारी के कारण उपजी कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। बीआरओ के जवानों ने बर्फ हटाकर गंगोत्री तक यातायात बहाल कर दिया है। 
विज्ञापन


भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से आगे अवरुद्ध हो गया था। बीआरओ के जवानों ने मशीनों की मदद से बर्फ हटाकर गंगोत्री तक यातायात बहाल कर दिया है। जिले में बर्फ से अवरुद्ध अन्य सड़कों की बर्फ भी पिघलने से वहां यातायात सुचारु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपला टकनौर क्षेत्र में सुक्की तक ग्रिड की लाइट तथा हर्षिल, मुखबा एवं धराली में हर्षिल लघु जल विद्युत परियोजना से विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। यहां झाला, जसपुर एवं पुराली गांव में विद्युत आपूर्ति अभी भी ठप पड़ी है। मोरी प्रखंड के लिवाड़ी, फिताड़ी, कासला, रेक्चा और हरिपुर गांव में भी विद्युत आपूर्ति अभी ठप होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed