फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in badrinath hemkund and high hilly aresa

Weather Today: चारों धामों में बर्फबारी, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार

Tue, 24 Nov 2020 12:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in badrinath hemkund and high hilly aresa
उत्तराखंड में मौसम का अपडेट आज - फोटो : amar ujala

मौसम बिगड़ने पर एक बार फिर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को चारों धामों बदरी-केदार, यमुनोत्री-गंगोत्री में जमकर बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के गांवों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चारों धामों में दिनभर रुक रुककर बर्फबारी होती रही। बदरीनाथ में एक फीट, केदारनाथ में दो फीट, जबकि यमुनोत्री-गंगोत्री में आधा फीट नई बर्फ जम गई है। बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर चलने के कारण लोग घरों में दुबके रहे।

विज्ञापन


चमोली जिले में रविवार रात से ही मौसम खराब होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, औली, गोरसों बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर रुक रुककर बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले गांव पाणा, ईरानी, रामणी, सुतोल, कनोल, वाण में भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन



वहीं केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई। केदारपुरी में दो फीट नई बर्फ जम चुकी है। धाम में शीतलहर चल रही है, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में मौजूद वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि दिनभर रुक-रुककर हल्की बर्फबारी होती रही। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लेकर तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ व जखोली में दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में देर शाम तक बर्फबारी होती रही। गंगा घाटी में सुक्की, हर्षिल, मुखबा, धराली तथा यमुनोत्री घाटी में खरसाली, जानकीचट्टी आदि गांवों के साथ ही हरकीदून घाटी के गांवों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। मुखबा स्थित गंगा मंदिर के पुजारी सुधांशु सेमवाल ने बताया कि हर्षिल मुखबा के आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। क्षेत्र में करीब आधा फीट बर्फ पड़ी। उधर खरसाली में मां यमुना मंदिर के शीतकालीन पुजारी प्रमेश उनियाल ने बताया कि क्षेत्र में दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी वाले इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है।

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री से नीचे पहुंच गया, इस लिहाज से सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को राजधानी दून और आसपास के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर तक अधिकांश क्षेत्रों में धूप नहीं निकली, जिससे मौसम काफी ठंडा रहा। दोपहर बाद कई क्षेत्रों में दोपहर बाद आसमान काले बादलों से घिरा रहा। कुछ देर बाद मौसम साफ हुआ और हल्की धूप भी निकली। हालांकि धूप में चमक और ताप बहुत कम था। शाम होते-होते एक बार फिर आसमान बादलों से घिर गया। 

पूरे दिन बादल छाए रहने और धूप न निकलने से यह मौसम में ठंड काफी बढ़ गई। अधिकतम तापमान में रविवार की तुलना में करीब तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। वहीं, रात का तापमान 8.9 डिग्री रहा। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले एक हफ्ते में दिन और रात के तापमान में कमी हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

कई जगह बारिश बर्फबारी के आसार
मौसम केंद्र ने कुछ पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उतरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, और पिथौरागढ़ में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड

उच्च हिमालयी क्षेत्रों मे रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी और निचले इलाकों में घने बादलों के छाए रहने से सीमांत जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हिमपात के बाद मुनस्यारी और पिथौरागढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  जिलेभर में दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को पंचाचूली, हंसलिंग, नग्नीधूरा, छिपलाकेदार, सिदमखान सहित धारचूला की दारमा और व्यास घाटी के उच्च क्षेत्रों में हिमपात हुआ। मुनस्यारी में दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी में अधिकतम तापमान आठ डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

उधर, धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। निचले इलाकों में बादल छाने से पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed