फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Rainfall red Alert, Many national highway Closed due to landslide

Weather Update: भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे बंद, बदरीनाथ मार्ग का 60 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त, केदारनाथ यात्रा रोकी

Wed, 19 Aug 2020 08:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Aug 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Rainfall red Alert, Many national highway Closed due to landslide
हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

केदारघाटी में रुक-रुककर होती बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई। प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग से आने जाने नहीं दिया। इस दौरान केदारनाथ के दर्शन कर बीस से अधिक श्रद्धालु लौट आए।

विज्ञापन


मंगलवार तड़के से केदारघाटी में होती बारिश के कारण बुधवार को सोनप्रयाग से धाम के लिए यात्री नहीं भेजे गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट एमएल अंजवाल ने बताया कि खराब मौसम और पैदल मार्ग के डेंजर जोन को ध्यान में रखते हुए सोनप्रयाग से यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना नहीं किया गया। मंगलवार को धाम में रात्रि प्रवास करने वाले कुछ यात्री बुधवार को लौट आए। यात्रा का पैदल मार्ग भी कई जगहों पर संवेदनशील बना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update Today: चमोली-गोपेश्वर-ऊखीमठ हाईवे पर भूस्खलन, 15 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही रोकी
विज्ञापन
विज्ञापन


लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बंद, कई वाहन फंसे
लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे बुधवार दोपहर को लामबगड़ में बंद हो गया है। स्लाइड जोन में भारी मलबा आने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं। लामबगड़ में नाला भी उफान पर आ गया है। बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर खतरनाक बना है। कर्णप्रयाग से हेलंग (60 किमी) तक का हिस्सा कई जगहों पर खस्ता हालत में पहुंच गया है।

गोविंद घाट थाना प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में करीब 16 वाहनों को रोका गया है, जबकि लामबगड़ में करीब छह वाहन फंसे हुए हैं। बारिश थमने के बाद ही हाईवे खोलने का काम शुरू को पाएगा। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार से पीपलकोटी और हेलंग तक जगह-जगह चट्टान से हाईवे पर पत्थर छिटककर आ रहे हैं, जिससे खतरे के बीच ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। 

भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे बंद

मानसून की बारिश यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत विभिन्न मोटर मार्गों पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार रात से विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने से दोनों हाईवे सहित कई संपर्क मोटर मार्ग बाधित हो गए हैं।

मंगलवार रात को हुई बारिश से यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट में भूस्खलन से बाधित हो गया था। बुधवार को एनएच के कर्मचारियों ने  मलबा साफ कर सुबह दस बजे यातायात बहाल किया। एनएच के जेई संदीप बिष्ट ने बताया कि ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में मलबा हटाकर हाईवे खोलने के बावजूद पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।

इधर, गंगोत्री हाईवे भी स्वारीगाड, डबराणी एवं गंगनानी के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हुआ। बुधवार सुबह बीआरओ ने इन स्थानों पर आवाजाही सुचारु की, लेकिन दोपहर में गंगोत्री हाईवे नेताला के पास भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। इस हिस्से में मलबे में एक कार भी फंस गई। बीआरओ के जवान यातायात बहाली में जुटे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है।

इसके अलावा गंगोरी-संगमचट्टी, भुक्की-कुज्जन, ज्ञानसू-साल्ड आदि संपर्क मोटर मार्ग भी भूस्खलन से अवरुद्ध हुए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बारिश में भूस्खलन से हाईवे समेत अन्य मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हुए हैं।

बंगापानी तहसील में फिर मची तबाही 

पिथौरागढ़ जिले में बारिश का कहर जारी है। मूसलाधार बारिश ने आपदाग्रस्त बंगापानी क्षेत्र में फिर व्यापक नुकसान पहुंचाया है। मलबे से एक होटल दब गया है। वहीं, नाले में एक बाइक बह गई, जबकि दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लुम्ती गांव में भी कई मवेशी नदी में बह गए। हालात देख लोग सहमे हुए हैं।

पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन पिथौरागढ़ घाट सड़क तीन स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गई है। इसके अलावा 20 से अधिक सड़कों में मलबा आया है। टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे भी आठवां मील और चल्थी में मलबा आने से सुबह से बंद है।

भूस्खलन से दुवियाणा तोक के मकानों में आईं दरारें

आठ सालों से भूस्खलन की जद में आए नैल गांव के दुवियाण तोक के कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। साथ ही कई ग्रामीणों की जमीन भी भूस्खलन की चपेट में आ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट की मांग की।

पोखरी ब्लॉक के दुवियाणा तोक में 32 परिवार रहते हैं। यहां साल 2012 में भूस्खलन शुरू हुआ था। तब से लगातार हर बरसात में भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। एडवोकेट देवेंद्र राणा, शिशुपाल सिंह, श्रीचंद सिंह, महिताब सिंह, ताजबर सिंह, संदीप आदि ने कहा कि लोग खतरे के साए में जी रहे हैं फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

उधर लगातार बारिश होने से गुडम ग्राम पंचायत के कुलेंडू गांव के ऊपर भूस्खलन होने से गांव खतरे की जद में आ गया है। सते सिंह, सत्येंद्र सिंह देवेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में हर समय खतरे की आशंका बनी रहती है। नैल के ग्राम प्रधान संजय रमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी, गुडम के प्रधान सज्जन सिंह ने शासन प्रशासन से तत्काल सुरक्षा के उपाय करने की गुहार लगाई। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि दोनों जगहों पर हो रहे भूस्खलन की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।

उफान पर आया नाला, घरों में घुसा पानी
बारिश से पोखरी गांव के पास से बहने वाला नाला उफान पर आ गया, जिससे नाले का पानी भुवनेश्वरी देवी और कांता भट्ट सहित अन्य लोगों के घरों में घुस गया। रात को ही ग्रामीणों ने पत्थर आदि लगाकर नाले के पानी का बहाव कुछ हद तक मोड़ दिया। बारिश के पानी से लोगों का सामान खराब हो गया। पोखरी के राजस्व उपनिरीक्षक मनोज बर्तवाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। कहा कि नुकसान का शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा।

जलकुर नदी में बहने से किशोर की मौत
अतिवृष्टि से जलकुर नदी में आए उफान में बहने से भड़कोट गांव के एक किशोर की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे भड़कोट गांव के पास से एक किशोर के जलकुर नदी में बहने की सूचना मिली थी। जिला मुख्यालय से तत्काल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर भेजी गई। बताया जा रहा है कि भड़कोट निवासी चंदन सिंह पोखरियाल का 13 वर्षीय पुत्र नरेश पोखरियाल अतिवृष्टि से जलकुर नदी में आए उफान में बह गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव सटियाली धार के पास से बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed