फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Rainfall increase Bitter Cold, Snowfall in Hilly Area

Uttarakhand Weather Today: मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश ने बढ़ाई ठंड, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Sun, 03 Jan 2021 09:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Jan 2021 09:04 PM IST
सार

  • मंगलवार को पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में हिमपात की चेतावनी

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Rainfall increase Bitter Cold, Snowfall in Hilly Area
उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। रविवार को कई मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। केदारनाथ और बदरीधाम समेत गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बर्फबारी हुई जिससे शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के आसार हैं। 

विज्ञापन


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के 2500 मीटर या इससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात व मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि, गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं मौसम अधिक खराब हो सकता है। इसमें ओलावृष्टि या आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन तक मौसम ठंडा रहेगा। सोमवार को गढ़वाल क्षेत्र में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। 
विज्ञापन


चीन सीमा से सटे क्षेत्रों में पांच फुट तक बर्फ
कुमाऊं में चीन सीमा से सटे ज्योलीकांग, कुटी, कालापानी और लिपुलेख में पांच फुट तक बर्फ गिरी है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाक ों में हुए हिमपात से समूचे कुमाऊं में ठंड बढ़ गई है। अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस एक, नैनीताल में एक, बागेश्वर में शून्य तो कपकोट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। राहत की बात यह है कि इस बारिश से पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के जंगलों में धधक रही आग बुझ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पांच जिलों में हिमपात की चेतावनी

वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दिखने भी लगा है। मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं। 

मंगलवार को पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में हिमपात की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखे जाने की जरूरत पड़ सकती है।

शनिवार को भी मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप नजर नहीं आई थी। बादल छाने से तापमान में कमी दर्ज की गई। वहीं, बदरी-केदार समेत हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी।

केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ में भी हल्की बर्फबारी हुई थी। त्रियुगीनारायण, तोषी, गौंडार व चिरबटिया के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फ गिरी, लेकिन जम नहीं पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed