फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Landslide continue on yamunotri Road, Rainfall expected

Weather Today: कई जगह बारिश के आसार, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नहीं थम रहा भूस्खलन 

Tue, 15 Sep 2020 10:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Sep 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Landslide continue on yamunotri Road, Rainfall expected
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कई स्थानों पर आज भी बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली भी चमकने का अनुमान है।

विज्ञापन


 मौसम  विभाग के अनुसार, उधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी कुछ स्थानों पर इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उतरकाशी और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर बेहद हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर थम नहीं रहा भूस्खलन 

जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भिडियालीगाड़ के पास भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को यहां फिर से बोल्डरों की बरसात होने से लोनिवि का आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गया। बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी रहने से यहां वैकल्पिक रास्ता बना रहे मजदूर भयभीत हैं। प्रशासन द्वारा रास्ता बनने तक यात्रा पर रोक के बावजूद कई तीर्थयात्री जोखिम उठाकर धाम पहुंच रहे हैं।

बीते शुक्रवार को भारी भूस्खलन होने से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का करीब 40 मीटर हिस्सा और पैदल पुलिया तबाह हो गई थी, जिससे यमुनोत्री धाम की यात्रा थमी हुई है। लोनिवि द्वारा वैकल्पिक रास्ता बनाया जा रहा है। सोमवार को भारी बोल्डरों की बरसात होने से पूर्व में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ लोनिवि का यात्री शेड पूरा टूट गया है। 

लोनिवि के जेई रविंद्र चौहान ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग भूस्खलन वाले हिस्से से कुछ हटकर बनाया जा रहा है, लेकिन भारी बोल्डर गिरने से खतरे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मजदूरों ने करीब 130 मीटर रास्ता तैयार कर लिया है।

अभी ढाई सौ मीटर लंबा रास्ता बनना शेष है। यमुनोत्री पैदल मार्ग अवरुद्ध होने के कारण प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ता बनने तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर रोक लगाई है। इसके बावजूद कई तीर्थयात्री जोखिम उठाकर यमुनोत्री धाम तक पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed