फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather forecast today update in Uttarakhand: Heavy Rainfall Warning in Eight district

Uttarakhand Weather Today: देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गंगोत्री धाम में उफनाई गंगा-भागीरथी

Thu, 27 Aug 2020 12:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Weather forecast today update in Uttarakhand:  Heavy Rainfall Warning in Eight district
- फोटो : फाइल फोटो

मौसम विभाग ने देहरादून सहित आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। बुधवार को राजधानी देहरादून सहित विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। राजपुर रोड पर जमकर बारिश हुई।

विज्ञापन


हालांकि आधे शहर में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन आठ जिलों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात से स्नेहा दून एकेडमी की दीवार ढही 

देहरादून में बुधवार को हुई झमाझम बारिश के चलते गोविंदगढ़ स्थित स्नेहा दून एकेडमी की दीवार ढह गई। वहीं, मौके पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने फिर से विधायक और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीते 15 दिनों के भीतर तीसरी बार छोटी बिंदाल ने गोविंदगढ़ के टीचर्स कालोनी, राजीव कालोनी में तबाही मचाई है।

बुधवार को हुई बरसात से दर्जनों घरों में पानी भर गया। बताया कि उन्होंने की इसकी सूचना डीएम, नगर आयुक्त और सिंचाई विभाग को दी। इस दौरान एसपी बहुगुणा, संतोष कुमार सोनकर, मुकेश ढोंडियाल, संदीप धीमान, मनीष तिवारी, राकेश कश्यप, अनुज दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, कैंट विधायक हरबंस कपूर मौके पर पहुंचे और स्नेहा दून एकेडमी की दीवार बनवाई। कहा कि कि जिलाधिकारी से बात हो चुकी है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान होगा। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

गंगोत्री धाम में उफनाई गंगा-भागीरथी

उत्तरकाशी में जलागम क्षेत्र में भारी बारिश से गंगोत्री धाम में गंगा भागीरथी उफान पर बह रही है। बुधवार को यहां नदी तल में भारी मलबा जमा होने से गंगा भागीरथी का पानी तटबंध लांघ कर आबादी क्षेत्र में घुस गया, जिससे तटवर्ती आबादी के लिए खतरा पैदा हो गया है।

अपर भागीरथी घाटी में बारिश से देवगाड़ और हम्क्या नाले में पानी के साथ भारी मलबा आया, जिससे गंगा भागीरथी नदी भी उफान पर आ गई। गंगोत्री धाम में गंगा भागीरथी के नदी तल में जमा भारी मलबे के कारण नदी का पानी तटबंध लांघ कर आबादी क्षेत्र में घुस गया। यहां मौनी बाबा आश्रम के पास आचार्य कुटी के सामने लगी सुरक्षा दीवार ढह गई और नदी का पानी देवेंद्र प्रसाद सेमवाल के आवास परिसर में जा घुसा। 

गंगोत्री व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्येंद्र सेमवाल ने बताया कि धाम में गंगा भागीरथी अपने उफान पर बह रही है। पूर्व में यहां जमा मलबा ना हटाने के कारण नदी का पानी तटबंधों को लांघने लगा है। यदि अपर भागीरथी क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो तटवर्ती हिस्सों में तबाही की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से समय रहते इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed