फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Char Dham Yatra 2020: Char dham yatra route in uttarakhand, panchayat ghar destroyed due to heavy rain

चारधाम यात्रा 2020: मलबा आने से चारधाम यात्रा मार्ग बंद, अतिवृष्टि से पंचायत घर क्षतिग्रस्त, जेई की दबने से मौत

Tue, 25 Aug 2020 02:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Aug 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra 2020: Char dham yatra route in uttarakhand, panchayat ghar destroyed due to heavy rain
चारधाम यात्रा 2020: यात्रा मार्ग बाधित - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से चारधाम यात्रा मार्ग बाधित हो रहेे हैं। मंगलवार की सुबह भी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से अवरुद्ध रहा।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather Today : देहरादून सहित तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना
विज्ञापन


चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे क्षेत्रपाल, छिनका, कुहेड, बाजपुर, भनेरपानी, लामबगड, पागलनाला व गौचर आईटीबीपी के पास भूस्खलन होने से बंद है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर और गौरीकुंड पार्किंग के समीप अवरुद्ध चल रहा है। जिले में 12 संपर्क मोटर मार्ग भी प्रभावित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे कुथनौर के पास सोमवार दोपहर से भूस्खलन के कारण अभी तक बंद है। नरेंद्रनगर के समीप कुम्हार खेड़ा में ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। चट्टान से भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण कुम्हार खेड़ा में हाईवे सोमवार सुबह सात बजे बंद हो गया था। हालांकि छोटे वाहनों का संचालन बाईपास पीटीसी मार्ग से किया जा रहा है। बड़े वाहनों और ट्रकों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।

अतिवृष्टि से एक पंचायत घर क्षतिग्रस्त, जेई की मौत

चमोली में पोखरी के ताली-कंसारी गांव में मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे अतिवृष्टि से एक पंचायत घर क्षतिग्रस्त हो गया। यहां सो रहे  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के जेई मयंक सेमवाल (24) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी बैनोली, तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग को गंभीर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती किया गया।

जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि घटना में अनिल नेगी, निवासी नौली, पोखरी, जयपाल सिंह, जिला सिरमोर, हिमाचल प्रदेश और रमेश राणा निवासी- बांसगढ़ी, जिला वर्धा नेपाल घायल हो गए। घायलों का उपचार सास्वा केंद्र पोखरी में चल रहा है।

इन दिनों यहां ताली-कंसारी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, इसी कार्य के चलते जेई समेत मजदूर पंचायत घर में निवास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed