फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Snowfall News: Snowfall and Rainfall Expected Today and Tomorrow on Hilly Area

Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, देर रात मसूरी-धनोल्टी में बर्फबारी, बारिश ने बढ़ाई ठंड

Mon, 28 Dec 2020 07:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Dec 2020 07:59 PM IST
सार

  • अल्मोड़ा-चंपावत में शू्न्य पर पहुंचा पारा

विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall News:  Snowfall and Rainfall Expected Today and Tomorrow on Hilly Area
आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी में रविवार देर रात सीजन का पहला हिमपात हुआ। इससे मसूरी के साथ ही पर्यटन नगरी धनोल्टी की पहड़ियां भी बर्फ से सफेद हो गईं। सोमवार को बड़ी संख्या में सैलानियों ने मसूरी और धनोल्टी का रुख किया और बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। शहर के लालटिब्बा की पहाड़ियों में देवदार के पेड़ों पर जमी बर्फ हर किसी को आकर्षित करती नजर आई।

विज्ञापन


रविवार देर रात हुई बर्फबारी से मसूरी के साथ ही बुरांशखंडा, सुरकंडा, जौनपुर के नाग टिब्बा की पहाड़ियां भी सफेद हो गईं। शहर में जैसे ही रात को बर्फबारी की सूचना सैलानियों को मिली, वह होटलों से बाहर निकलने शुरू हो गए और बर्फबारी में खूब मस्ती की। सुबह होते ही शहर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच गए।
विज्ञापन


इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए। लाल टिब्बा में बर्फ देखकर सैलानी बेहद उत्साहित नजर आए। सैलानियों ने बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंके और जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल टिब्बा में करीब दो इंच तक बर्फ गिरी। पंजाब से आये अरुण कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ यहां आए तो रात को मौसम खराब हो गया। सुबह उठे तो बर्फ देखकर बहुत खुशी हुई। 

पर्यटक हरमन सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि हम लोग बर्फ देख पायेंगे। आज ही मसूरी से लौटना था, लेकिन बर्फबारी का दृश्य देख कर यहां से जाने का मन नहीं कर रहा है। 

धनोल्टी में 80 प्रतिशत होटल फुल
व्यापार मंडल धनोल्टी के महामंत्री जगदीश सेमवाल ने बताया कि धनोल्टी में बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी दूर-दूर से पहुंचे रहे हैं। बताया कि यहां करीब 80 फीसदी होटल फुल हो गए हैं। वहीं, मसूरी होटल व्यवसायी रामकुमार ने बताया कि शहर में बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ ही पर्यटन से जुड़े लोगों में खुशी है।

बुरांशखंडा और धनोल्टी में घंटों जाम में फंसे सैलानी

बर्फ देखने बड़ी संख्या में शहर पहुंचे सैलानियों को लालटिब्बा क्षेत्र में जाम से जूझना पड़ा। वहीं, पर्यटन स्थल बुरांशखंडा में भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुरांशखंडा के पर्यटन व्यवसायी सुरेश कोहली ने बताया कि बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय बढ़ा है। बड़ी संख्या मे सैलानी बुरांशखंडा पहुंच रहे हैं, लेकिन जाम के कारण सैलानियों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, एसडीएम धनोल्टी रविन्द्र जुवांठा ने बताया कि रविवार रात और सोमवार सुबह धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फबारी हुई। बताया कि धनोल्टी के बटवालधार में ट्रक स्लिप होने के कारण एक घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक को रोका गया।
धनोल्टी, काणाताल पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ में की मस्ती

बर्फबारी और बारिश से कड़ाके की ठंड बढ़ी
मौसम में आया बदलाव मैदानी इलाकों से पहुंचे पर्यटकों को खूब भा रहा है। क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए सांकरी केदारकांठा पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ लिया। सांकरी के पर्यटन कारोबार भगत सिंह रावत ने बताया कि यहां ढाई सौ से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे हुए हैं। पर्यटक ताजा बर्फबारी का लुत्फ ले रहे हैं। इधर नए साल के जश्न के लिए हर्षिल वैली पहुंचे पर्यटकों को अभी यहां बर्फबारी होने का इंतजार है।

नीती और माणा घाटी में जम गए नदी, नाले

चमोली जिले में सोमवार को दिनभर मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

जिले के निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। नीती और माणा घाटियों में नदी और नाले जम गए हैं। यहां अधिकतम तापमान माइनस 3 और न्यूनतम माइनस 9 तक जा रहा है। जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग, पोखरी, मोहनखाल, रामणी गांव, तपोवन में शीतलहर चल रही है। अत्यधिक ठंड होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। 


गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के गांव बर्फ से ढके 
विवार देर रात से जिले की निचली घाटियों में रुक-रुक कर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी से यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप में बंद हो गया है जबकि चौरंगीखाल, जरमोला, सांकरी आदि स्थानों पर सड़क पर बर्फ के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट से जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। लोग अलाव का सहारा लेने तथा घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

मोरी एवं पुरोला ब्लाक के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के ओसला, पवाणी, ढाटमीर, गंगाड़, तालुका आदि एक दर्जन गांव बर्फ की आगोश में कैद हो गए हैं। मोरी के सांकरी, नैटवाड़, देवजानी, पुरोला के धडोली, शिकाय, कमलेश्वर महादेव आदि क्षेत्रों में जमकर हिमपात हो रहा है। यमुनोत्री घाटी के जानकीचट्टी क्षेत्र में बर्फ की चादर बिछ गई है। चौरंगीखाल क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है।

बर्फबारी से यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप में बंद हो गया। यहां ओरछा बैंड से राड़ी टॉप के बीच हाईवे पर भारी बर्फ जमा होने से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई। कई वाहनों के टायर बर्फ में फिसलकर सड़क से बाहर नाली में जा घुसे, जिस कारण यहां कई घंटे यातायात बंद रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एनएच के कर्मचारियों ने बर्फ हटाकर यातायात बहाल कराया। एनएच के एई धीरज गुप्ता ने बताया कि मौके पर मशीनें तैनात रखकर बर्फ हटाई जा रही है। राड़ी टॉप से कूवां कफनौल वाली सड़क बंद है। इसके अलावा जरमोला, सांकरी, चौरंगीखाल आदि क्षेत्रों में भी बर्फ के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल भरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed