फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather changed after making heat record in Doon

Dehradun News: दून में गर्मी का रिकॉर्ड बनाने के बाद बदला मौसम

Sun, 02 Jun 2024 05:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Weather changed after making heat record in Doon

विज्ञापन
लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे दूनवासियों को जून की पहली रात बड़ा सुकून दे गई। इस साल गर्मी का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद शनिवार को दून का मौसम अचानक बदल गया। देर शाम बौछार और रात को हुई झमाझम बारिश से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य होने के साथ चली ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली। बीते शुक्रवार को देहरादून की गर्मी ने 157 साल का रिकॉर्ड तोड़ 43.2 डिग्री के साथ नया कीर्तिमान बनाया था।

मई में परेशान कर चुकी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सिलसिला एक जून की दोपहरी तक जारी रहा। हालांकि, शाम करीब चार बजे अचानक बदले मौसम से हवाएं ठंडी होने लगी और बौछारों से मिट्टी की सौंधी खुशबू राहत की खबर लेकर आने लगी। इसके बाद रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई झमाझम बारिश ने ऐसा मौसम बदला, मानो दूनवासियों को बस इसी घड़ी का इंतजार था। काफी देर तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश में लोग सड़कों पर भीगते नजर आए। घरों की छतों पर भी बच्चों से लेकर बड़े लोग बारिश में मस्ती करते दिखे। इसके साथ ही सामान्य से छह-सात डिग्री अधिक रहने वाला रात का न्यूनतम तापमान सामान्य हो गया।
विज्ञापन




उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (रविवार) को दून का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, आने वाले दिनों में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से गर्म हवाओं से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



एसी हुए बंद तो बिजली की खपत भी कम



झमाझम बारिश के चलते बीते मई महीने से लगातार चल रहे एसी भी रात को बंद हो गए। इसके साथ ही बिजली खपत भी कम हो गई। रात का न्यूनतम पारा सामान्य होने पर लोगों ने कूलर-एसी बंद कर पंखे से ही काम चलाया। सुबह के समय कई घरों में पंखे भी बंद हो गए।

----



पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवा की चेतावनी

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (रविवार) तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।


---



यह रहा तापमान



शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 42.1 24.4

पंतनगर 39.5 25.6

मुक्तेश्वर 31.0 16.8

नई टिहरी 30.6 18.6

--------------



बारिश से मसूरी में तापमान गिरकर 21 डिग्री आया

मसूरी। मसूरी में भी शनिवार देर शाम झमाझम बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 21 डिग्री तक आ गया। शहर में पिछले कई दिनों से तापमान 31 डिग्री तक पहुंच रहा था। लेकिन शनिवार देर शाम को हुई बारिश से तापमान गिर गया और बारिश में सैलानी मस्ती करते नजर आए। देर रात तक पर्यटक सड़कों पर घूमते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed