फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather change in uttarakhand state

उत्तराखंड में मौसम हुआ सुहावना, छाए बादल चलने लगी ठंडी हवाएं

Sat, 24 Feb 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Feb 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
weather change in uttarakhand state
हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

देवभूमि उत्तराखंड में सुबह करीब साढ़े 11 बजे मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। 

विज्ञापन

 

कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून सहित उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

 

अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। चारधाम में बारिश एवं बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून के तापमान में था काफी उछाल

weather change in uttarakhand state
अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 23 व 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार की सुबह से आसमान में हल्की धूप छाई थी। 

शुक्रवार को देहरादून के तापमान में काफी उछाल दर्ज की गई। शाम को आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सामान्य हो गया।

शनिवार को दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 23 व 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed