{"_id":"6180496bb3964e38ba3be50b","slug":"weak-system-is-overshadowing-the-strong-bars-of-jails-dehradun-news-drn395079533","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलों की मजबूत सलाखों पर भारी पड़ रहा कमजोर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलों की मजबूत सलाखों पर भारी पड़ रहा कमजोर सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। प्रदेश की जेलों की सलाखें तो मजबूत हैं, लेकिन सिस्टम कमजोर पड़ रहा है। यही कारण है कि कुख्यात बदमाश अपने मंसूबों को जेल से ही नेटवर्क चला रहे हैं। छह माह में तीसरी वारदात जेलों के लापरवाह सिस्टम की तस्दीक कर रही हैं। ऐसे में अन्य जेलों में भी बदमाशों के नेटवर्क से इनकार नहीं किया जा सकता है।
प्रदेश की जेलों में बंद कुख्यात बेखौफ अपना नेटवर्क चला रहे हैं। वह कभी किसी से रंगदारी मांग रहे हैं तो कोई हत्या की साजिशें रच रहे हैं। एसटीएफ ने डेढ़ माह में दो जेलों में बंद बदमाशों के नेटवर्क को तोड़ने में सफलता हासिल की है।
जेलों का सिस्टम दुरुस्त नहीं
माना जा रहा है कि जब तक जेलों का सिस्टम दुरुस्त नहीं होता तब तक इस तरह के नेटवर्क जारी रहेंगे। जेलों में बंदी रक्षकों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। यही नहीं सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। सबसे बड़ी बात प्रदेश की किसी भी जेल में मोबाइल नेटवर्क जैमर काम नहीं करता है। तर्क है कि अभी तक जेलों में जो जैमर लगे हुए हैं वह केवल थ्री जी सिग्नल को ही जाम कर सकते हैं। जबकि, वर्तमान में फोर जी नेटवर्क पर कॉल और डाटा कॉल होती हैं। यही नहीं अब पांचवी पीढ़ी के मोबाइल सिग्नल भी लांच होने जा रहे हैं, लेकिन जेलों में इसकी अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
--------------------
इस साल र्हुईं घटनाएं
हरिद्वार जेल से इंतजार उर्फ पहलवान ने मांगी थी रंगदारी
11 जनवरी 2021 को हरिद्वार जिला जेल में कुख्यात इंतजार उर्फ पहलवान ने अपने साथ जेल में बंद एक व्यवसायी को डरा धमकाकर दो सोने की चेन की मांग की थी। एसटीएफ ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर जेल में कार्रवाई की। वहां से मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसटीएफ ने दो आरोपियों को सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इंतजार के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया।
अल्मोड़ा जेल में हुआ था बड़ा नेटवर्क ध्वस्त
8 अक्तूबर 2021 को अल्मोड़ा जेल में कार्रवाई हुई। अल्मोड़ा जेल में बंद बदमाश कलीम भी वहां से अपना नेटवर्क चला रहा था। कलीम ने हरिद्वार के एक कारोबारी को मारने की साजिश रची और शूटर बुलवाए। कलीम समेत कुल सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसके साथ ही जेल के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच बैठी और उन्हें सस्पेंड किया गया। जेल से चार फोन भी बरामद हुए थे। जेल में बदमाश वहां के ड्राइवर के खाते में पैसे मंगाता था। इस घटना के बाद बदमाश कलीम को हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया गया।
एक सेंट्रल जेल समेत कुल 11 जेल हैं प्रदेश में
प्रदेश के 13 जिलों में 11 जेल हैं। इनमें एक खुली जेल है। इसके अलावा एक सेंट्रल जेल सितारगंज और सात जिला जेल हैं। दो उप जिला जेल हैं। इन जेलों में करीब तीन हजार कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में करीब साढ़े पांच हजार कैदी इन जेलों में रह रहे हैं।