{"_id":"5e2606328ebc3eec375acadb","slug":"we-were-on-the-movement-in-your-time-we-are-still-today-dehradun-news-drn3334497130","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हम तो आपके समय में आंदोलन पर थे, आज भी हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हम तो आपके समय में आंदोलन पर थे, आज भी हैं’
विज्ञापन
परेड मैदान में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश राव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों के लेकर धरने आमरण अनशन पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आइना दिखाते हुए कहा कि हम आपके समय में भी आंदोलन पर थे और अब भी हैं। दोनों दलों की सरकारों ने सिर्फ उन्हें झूठे आश्वासन दिए हैं। चेतावनी दी कि वे तब तक हार नहीं मानेंगी जब तक कि उनकी मांग पूरी नहीं होती।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले हिंदी भवन के सामने धरना और आमरण अनशन पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन देने पहुंचे। पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा दिया था। इसके बावजूद भाजपा शासनकाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ेगी।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत से कहा कि ‘हम तो आपके समय में भी आंदोलन पर थीं और अब भी आंदोलन पर हैं। दोनों दलों की सरकारों ने हमारे साथ विश्वासघात किया है।’ अपनी पार्टी की कलई खुलते देख कांग्रेस नेता वहां से निकल लिए। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आठवीं अनशनकारी कार्यकर्ता को अस्पताल पहुंचाया
देहरादून। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 45 दिन से हिंदी भवन के सामने धरने पर बैठी हैं। 10 जनवरी से दो कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन शुरू किया था। सोमवार को देहरादून जिलाध्यक्ष पिंकी सिंह और अंजू चंद के आमरण अनशन का क्रमश: पांचवां व तीसरा दिन था। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने शाम को तीखी नोकझोंक के बीच पिंकी को जबरन सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद रिखणीखाल ब्लॉक, पौड़ी की विद्या देवी ने अनशन शुरू कर दिया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगी।

परेड मैदान में विभिन्न मांगों करो लेकर धरना प्रदर्शन करते उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ क

परेड मैदान में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकत्री ।