फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   We all have a responsibility to keep the apad art alive: Bhatt

ऐपण कला को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी : भट्ट

Wed, 12 Feb 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
We all have a responsibility to keep the apad art alive: Bhatt
देहरादून। ऐपण कला उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर है। इसे जीवित रखने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय में ऐपण कार्यशाला के समापन अवसर पर निदेशक संस्कृति विभाग बीना भट्ट ने यह बात कही। उन्होंने कार्यशाला की प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

डालनवाला स्थित महाविद्यालय परिसर में 15 दिवसीय ऐपण कार्यशाला का समापन मंगलवार 11 फरवरी को हुआ। बीना भट्ट ने बताया कि पारंपरिक धरोहर लोक कला ऐपण को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने, कला के संरक्षण व संवर्द्धन और इसे महिलाओं की आर्थिकी से जोड़कर उन्हें समृद्ध करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा के आयोजित कार्यशाला में अल्मोड़ा निवासी मीरा जोशी ने 20 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने आकर्षक ऐपण बनाए। इसकी निदेशक व अन्य दर्शकों ने खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक लोक कलाओं को आर्थिकी से जोड़कर उनका संरक्षण किया जा सकता है। इससे नए कलाकार भी इन कलाओं को सीखने के लिए आगे आएंगे। इस अवसर पर कार्यशाला समन्वयक बलराज नेगी, पूनम रावत, निकिता, सुनीता जैन, लीला देवी, सविता चौरे, विनीता शर्मा, रेखा भट्ट, रानू बिष्ट, अरूणा गर्ग, मंजू पांडे, रीतू अग्रवाल, तनिष्का, महिमा पंवार, सुनीता काला, रानी जयसवाल, मीनाक्षी भट्ट, बबीता लोहनी, खुशी, आरती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed